कोटा । संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम द्वारा संचालित मिशन बाल मन तक..26 के अंतर्गत साहित्यकार और शिक्षिका डॉ. संगीता देव ने 3 विद्यालयों राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुरा एवं पी एम श्री हीराबाई राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंजमंडी में बाल साहित्य मेलों का आयोजन किया।
बाल साहित्य मेलों में लगभग 70 बच्चों की साहित्य - संस्कृति वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को साहित्य से जोड़ा। संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिंदी दिवस , हिंदी साहित्य के आधुनिक जनक हरिश्चंद्र, कविता और ग़ज़ल विधा , गद्य विधा, चंद्रवरदाई , कबीर , बिहारी, तुलसीदास , मुंशी प्रेमचंद, , हिंदी साहित्य यात्रा वृतांत, हिंदी व्याकरण, लिपि, कहानी, कविता, गीता, महाभारत, रामायण, सनातन धर्म में वेद, श्रीकृष्ण, देवी दुर्गा आदि हिंदी साहित्य और संस्कृति पर आधारित 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के माध्यम से बच्चों को साहित्य और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया।
प्रतियोगिता में मानपुरा विद्यालय में नायरा कक्षा 7 गोपालपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में कोमल चौधरी कक्षा 12 वीं एवं बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंजमंडी में टीना कुमारी कक्षा 12 वीं बी प्रथम रही। आयोजन के लिए फोरम की सह संयोजिका डॉ. वैदेही गौतम ने आभार व्यक्त किया।
