मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सफाई कर्मचारी यूनियन ने विधायक जयदीप बिहाणी तथा नगर परिषद सभापति अजय दावड़ा का किया स्वागत - अभिनंदन

सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग का दिलाया विश्वास

WAf𝕏TGin✉🖨
सफाई कर्मचारी यूनियन ने विधायक जयदीप बिहाणी तथा नगर परिषद सभापति अजय दावड़ा का किया स्वागत - अभिनंदन

श्रीगंगानगर । अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को जी ब्लाक स्थित भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी तथा नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा का गुलदस्ता व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, पार्षद सुशील वर्मा, पार्षद अमन प्रदीप सिंह नन्नी, श्रवण सारसर, दीपक चांवरीया, सुनील भाटिया, आर्यन भारती, अभिषेक घारु, संजय सरवटा, सिकंदर टाक, सिकंदर भाटिया, नीरज वाल्मीकि, पवन सोनी सहित भारी संख्या में महिला पुरुष सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने विधायक जयदीप बिहाणी तथा सभापति अजय दावड़ा के समक्ष स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों तथा सफाई कर्मचारियों के समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने सहित कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया।

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने विधायक जयदीप बिहाणी व सभापति अजय दावड़ा को आश्वस्त किया कि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त तथा प्रभावी बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की ओर से नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया।

उमेश वाल्मीकि व अनिल धारीवाल ने कहा कि वर्तमान में सभी सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा तथा समर्पित भाव से शहर को स्वच्छ रखने के कार्य में जुटे हुए हैं।

शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने में कर्मचारियों द्वारा अपना पूर्ण योगदान दिया जा रहा है तथा भविष्य में भी इसे इसी ऊर्जा के साथ जारी रखा जाएगा।