मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Literature News

वैश्विक कविता प्रतियोगिता में शिखा अग्रवाल टॉप-10 में

कोटा। राजस्थान के भीलवाड़ा की लेखिका एवं कवयित्री शिखा अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

WAf𝕏TGin✉🖨
वैश्विक कविता प्रतियोगिता में शिखा अग्रवाल टॉप-10 में


कोटा। राजस्थान के भीलवाड़ा की लेखिका एवं कवयित्री शिखा अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इंडो यूनिवर्स पोएट्री चैलेंज कॉन्टेस्ट में शिखा अग्रवाल का चयन शीर्ष 10 प्रतिभागियों में हुआ है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस वैश्विक ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ अमेरिका, फिलीपींस, हंगरी, यूनाइटेड किंगडम, पुर्तगाल, पोलैंड, अल्बानिया और ग्रीस सहित विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट काव्य लेखन के लिए पुरस्कृत किया गया।

शिखा अग्रवाल की इस उपलब्धि से राजस्थान के साहित्य जगत में भी खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर शीर्ष 10 में स्थान हासिल करने पर अनेक साहित्यकारों, लेखकों और साहित्यप्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय शिखा अग्रवाल की इस उपलब्धि को राजस्थान की रचनात्मक प्रतिभा के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनकी कविता का चयन न केवल उनके लेखन कौशल को रेखांकित करता है, बल्कि वैश्विक साहित्यिक मंच पर भारतीय लेखन की उपस्थिति को भी मजबूत करता है।