कोटा। संस्कृति,साहित्य,मीडिया फोरम एवं सुवि आई हॉस्पिटल, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान महादान विषय पर निशुल्क राष्ट्रीय बाल कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
डॉ. सुरेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता मिशन बाल मन तक - 26 के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों के तहत बच्चों को नेत्रदान का महत्व समझने की दृष्टि से की जा रही है।
संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने बताया कि इसमें कनिष्ठ वर्ग में 18 वर्ष तक आयु के बच्चें तथा वरिष्ठ वर्ग में 18 से ऊपर किसी भी आयु के रचनाकार 31 दिसंबर तक न्यूनतम 12 पंक्तियां एवं अधिकतम 16 पंक्तियां सीमा में टाइप की हुई अपनी कविताएं व्हाट्सएप नंबर 94142 60924 अथवा 9413350242 में से किसी एक पर भेज सकते हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय , चतुर्थ, पंचम एवम् 5 प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए उक्त नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।आयोजक चयनित कविताओं का उपयोग किसी प्रकाशन में या अन्य प्रकार कर सकेंगे।