झालावाड़। अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई झालावाड़ के तत्वावधान में रविवार को स्काउट गाइड मुख्यालय गढ़ परिसर , झालावाड़ में हाड़ौती के नामी कवि शिवचरण सेन 'शिवा' स्मृति सम्मान समारोह एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में साहित्यकार सुरेश चंद्र निगम की राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सहयोग से प्रकाशित कोमल - कोमल प्यारे फूल, बाल काव्य संग्रह का विमोचन किया गया।
लेखक का संस्था एवं प्रकाशक नवीन गौतम द्वारा अभिनंदन पत्र, शॉल एवं माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक तथा संस्कृति साहित्य मीडिया फोरम कोटा के संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को साहित्य से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे मिशन बाल मन तक के अंतर्गत हाड़ोती में बच्चों द्वारा बाल कृतियों की समीक्षा का अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने साहित्यकारों और शिक्षकों को इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए बताया कि तीन वर्ष से संचालित कार्यक्रम में विविध साहित्यिक गतिविधियों से हजारों बच्चों में साहित्य के प्रति रुझान बढ़ा है।
अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महामंत्री विष्णु शर्मा हरिहर ने बाल साहित्य का महत्व बताते हुए साहित्य के क्षेत्र में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार प्रकाश चन्द्र सोनी यौवन एवं मंचासीन अतिथियों ने शिवचरण सेन शिवा के साहियिक योगदान के बारे में बताया। अपने पत्र वाचन में कवयित्री प्रीतिमा पुलक ने कहा कि कवि शिवचरण सेन शिवा की रचनाओं को ग्रामीण अपनी ही रचना समझते थे।
उनकी रचनाओं में ग्रामीण परिवेश साफ झलकता था। विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्य परिषद बारां के अध्यक्ष बच्छराज राजस्थानी , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा बारां, रंगीतिका संस्था कोटा की उपाध्यक्ष रीता गुप्ता एवं रामगोपाल राजा रामगंजमंडी ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में स्थानीय कवि एवं गीतकार तुलसीराम तुलसी को श्रीफल साल एवं नकद राशि देकर शिवचरण सेन शिवा सम्मान 2026 से तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दिव्येंदु सेन को सम्मानित किया गया। अदिति शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना और तुलसीराम 'तुलसी' द्वारा परिषद गीत प्रस्तुत किया। सुरेश निगम से सभी का स्वागत किया। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां शारदा का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दूसरे सत्र में साहित्यकार रामगोपाल राजा की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी में कवियों ने काव्यपाठ किया। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्य अनुरागियों सहित विभिन्न साहित्यिक , सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहे।
