जैसलमेर । विकसित भारतदृजन सेवा अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु अभियान जरूरतमंद परिवारों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ सहजता से पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत देविकोट निवासी पठान खान को आवास निर्माण के लिए आवास योजना की तीसरी किश्त प्राप्त हुई।
किश्त की राशि खाते में पहुंचते ही पठान खान और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। लंबे समय से अपने परिवार के लिए एक पक्के और सुरक्षित आशियाने का सपना संजोए पठान खान के लिए यह सहायता निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
पठान खान ने बताया कि आवास निर्माण के लिए मिल रही सरकारी सहायता से उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है। तीसरी किश्त प्राप्त होने से अब अधूरे निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और पक्के घर का सपना जल्द साकार होने की उम्मीद जगी है।
उन्होंने कहा कि सरकार की आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन की नई उम्मीद भी हैं।
पठान खान के परिवार ने आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया।
