मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 11 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दंतरक्षा’ से संवरेगी बच्चों की मुस्कान, देबारी स्कूल में 160 से अधिक विद्यार्थियों की हुई दंत जांच

रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए दांतों की देखभाल के गुर

मुख्य बिंदु
  • बच्चों को स्वस्थ मुस्कान का उपहार देने और दंत रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या, पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर एवं रोटरी क्लब उदय के सहयोग से की ओर से संचालित दंत चिकित्सा प्रोजेक्ट ‘दंतरक्षा’ के तहत यूएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देबारी में दंत जांच शिविर आयोजित किया गया।
  • इस शिविर में 160 से अधिक विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों की भी दंत जांच की गई।
  • शिविर में पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की डॉ.
  • कविता एवं उनकी टीम ने दांतों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।
  • विद्यार्थियों को नियमित रूप से दांत साफ करने, सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित खानपान अपनाने और दांतों को बीमारियों से बचाने के उपायों की जानकारी दी गई।
  • बचपन से ही दांतों की देखभाल जरूरी-प्रोजेक्ट ‘दंतरक्षा’ के तहत प्रतिमाह विद्यालयों में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
दंतरक्षा’ से संवरेगी बच्चों की मुस्कान, देबारी स्कूल में 160 से अधिक विद्यार्थियों की हुई दंत जांच

उदयपुर। बच्चों को स्वस्थ मुस्कान का उपहार देने और दंत रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या, पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर एवं रोटरी क्लब उदय के सहयोग से की ओर से संचालित दंत चिकित्सा प्रोजेक्ट ‘दंतरक्षा’ के तहत यूएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देबारी में दंत जांच शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में 160 से अधिक विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों की भी दंत जांच की गई।शिविर में पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की डॉ. वत्सला, डॉ. कविता एवं उनकी टीम ने दांतों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।

विद्यार्थियों को नियमित रूप से दांत साफ करने, सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित खानपान अपनाने और दांतों को बीमारियों से बचाने के उपायों की जानकारी दी गई।बचपन से ही दांतों की देखभाल जरूरी-प्रोजेक्ट ‘दंतरक्षा’ के तहत प्रतिमाह विद्यालयों में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसका उद्देश्य केवल दंत समस्याओं की पहचान करना ही नहीं, बल्कि बच्चों में बचपन से ही मौखिक स्वच्छता की अच्छी आदतें विकसित करना और नियमित दंत जांच के प्रति जागरूक बनाना भी है।रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या की अध्यक्ष रोटरैक्टर हर्षा मारवाल ने कहा कि दंत स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

नियमित जांच और सही देखभाल से कई दंत समस्याओं को समय रहते रोका जा सकता है।

‘दंतरक्षा’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।क्लब सचिव रोटरैक्टर नीतिशा महावर ने कहा कि बचपन से ही दांतों की देखभाल की सही आदतें अपनाना आवश्यक है।

विद्यालयों में ऐसे शिविर आयोजित होने से विद्यार्थियों को दंत स्वास्थ्य का महत्व समझने और समय पर उचित परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उदय की रोटेरियन साक्षी, इंटरैक्ट क्लब के वाइस चेयर रोटरैक्टर शमील शेख तथा रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या की रोटरैक्टर प्रियल वसिता, डायरेक्टर क्लब एडमिनिस्ट्रेशन उपस्थित रहे।रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या, पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर तथा रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उदय की इस संयुक्त पहल के माध्यम से विद्यालयों में नियमित दंत जांच शिविर आयोजित कर बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी मुस्कान को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।