जैसलमेर । राज्य सरकार एवं भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के दिशा-निर्देशानुसार जैसलमेर जिले की समस्त पंचायत समितियों में 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय विशेष ’सेवा सेतु शिविरों’ का आयोजन शुरू कर दिया गया है। ये शिविर ब्लॉक स्तर (पंचायत समिति मुख्यालयों) पर आम जनता की रसद विभाग से जुड़ी समस्याओं के मौके पर ही समाधान के लिए लगाए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) सवाई राम ने बताया कि इन सेवा सेतु शिविरों में मुख्य रूप से निम्नलिखित जनहित के कार्य और गतिविधियां आयोजित की जा रही है ंः - 1) योजनाओं का प्रचार-प्रसार - प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ¼PMGKAY½ और ’एक राष्ट्र एक राशनकार्ड’ ¼ONORC½ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
2)लंबित मामलों का निस्तारण - राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना ¼NFSA½ के तहत लंबे समय से रुके हुए आवेदनों का त्वरित निपटारा किया जा रहा है।
3)आधार और ई-केवाईसी ¼E-KYC½ - खाद्य सुरक्षा योजना के चयनित लाभार्थियों की आधार सीडिंग और आवश्यक ई-केवाईसी का कार्य मौके पर ही किया जा रहा है।
4)एलपीजी आईडी मैपिंग - योजना के लाभार्थी परिवारों की एलपीजी ¼LPG½ कनेक्शन आईडी को राशन कार्ड से लिंक/मैप किया जा रहा है।
5)शिकायतों का समाधान - राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, CPGRAMS और NFSA पोर्टल पर दर्ज रसद संबंधी जन-शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निवारण किया जा रहा है।
6)गुणवत्ता प्रदर्शन - राशन की दुकानों के माध्यम से लाभार्थियों को मिलने वाले खाद्यान्न (गेहूं आदि) के सैंपल प्रदर्शित कर उसकी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के बारे में बताया जा रहा है।
जिला रसद अधिकारी सवाई राम ने जिले के सभी नागरिकों और राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे अपनी नजदीकी पंचायत समिति मुख्यालय पर चल रहे इन सेवा सेतु शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। विशेषकर राशन कार्ड की ई-केवाईसी, आधार लिंक और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।