मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

लायंस क्लब सैंटर ने शिक्षकों का किया सम्मान

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर जवाहरनगर स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में

WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस क्लब सैंटर ने शिक्षकों का किया सम्मान

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर जवाहरनगर स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया।क्लब अध्यक्ष मनोज मिढ्ढा ने बताया कि कार्यक्रम में अरोड़वंश पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सचिनकुमार कुक्कड़, प्रकाशसिंह जालंधरा, डॉ. भुवनेश धींगड़ा, अनुराग सरावगी, सुखवंत गोयल, दीक्षा हांडा, रवनीतकौर, ममता खुराना, सुषमाकुमारी, नेहा वधवा एवं सेवानिवृत्त एमएल गक्खड़ को माल्यार्पण एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक परविंदर लूना ने बताया कि इस अवसर पर रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स, प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा, प्रांतीय सचिव (एक्टिविटी) केवल सचदेवा, जोन चेयरमैन नौरंगराय गर्ग, जीएलटी को-ऑर्डिनेटर हरीश उपनेजा, रीजन एडमिनिस्ट्रेटर एमपीसिंह, अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर के पूर्व सचिव एमएल मिढ्ढा, निवर्तमान अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी, कोषाध्यक्ष अनिल पाहुजा एवं एलडी शर्मा, नरेश परनामी सहित अनेक लॉयन सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ लॉयन केवल सचदेवा ने किया।