मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जैसलमेर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव, 2026 के दृष्टिगत जिले में नव मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान एवं

WAf𝕏TGin🖨
विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जैसलमेर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव, 2026 के दृष्टिगत जिले में नव मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप ¼SVEEP½ गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर अनुपमा जोरवाल एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद जैसलमेर यशार्थ शेखर IAS तथा जिला स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में अमर शहीद सागरमल गोपा रा.उ.मा.वि. जैसलमेर के प्रांगण में एक विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुरारदान व्याख्याता छात्रों से अपना मत जुड़वाने एवं सजग मतदाता का कर्तव्य निभाने का आहवान किया।

हरीश छंगाणी व्याख्याता जैसलमेर स्वीप प्रकोष्ठ ने मत की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्रत्येक भारतीय 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक को मिला है।

लोकतंत्र की आत्मा व प्राणरूप है मताधिकार । भारत में वर्तमान में 65ः आबादी 35 वर्ष से कम आयु के लोगों की है।

इस संदर्भ हमारे देश युवा शक्ति की महत्व और बढ़ जाता है। इसलिए भारत निर्वाचन आयोग कॉलेज. स्कूल में ELC क्लब का गठन कर विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

आप ने ऑनलाइन मत जुड़वाने की प्रक्रिया भी बताई।

इस अवसर पर स्वीप सदस्य कन्हैया सेवक ने अपनी मधुर आवाज में मतदाता जागरूकता पर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप सदस्य हरीश जंगाणी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के मुरारदान एवं जामना कोडेचा उपस्थित रही ।