कोटा। शहर के गुरुद्वारा क्षेत्र में छोटे बच्चों की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।
नन्हे बच्चों ने गणपति प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन शाम को आरती का आयोजन शुरू किया है। आरती के दौरान क्षेत्र के बच्चे और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
गुरुद्वारा चौक के राजा के मित्र मण्डल के संयोजक समाज सेवी रविन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश उत्सव के तहत 24 सितंबर को गुरुद्वारे के सामने दिन में।12.15 पर आरती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन को लेकर गणेश उत्सव की टीम ने क्षेत्र में जाकर लोगों को भंडारे में शामिल होने का निमंत्रण दिया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करने और गणेश महोत्सव में सहभागिता निभाने की अपील की है।
बच्चों द्वारा आयोजित इस गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रोजाना शाम को होने वाली आरती के दौरान भक्तिमय माहौल बन रहा है।
