मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

घर की धरोहर से राष्ट्र की विरासत तक: इंटेक (आईएनटीएसीएच) उदयपुर चैप्टर ने ‘हेरिटेज इन हैंड्स’ के माध्यम से जगाई संरक्षण की चेतना

उदयपुर। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (आईएनटीएसीएच) के उदयपुर चैप्टर एवं आलोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिरण मगरी

WAf𝕏TGin✉🖨
घर की धरोहर से राष्ट्र की विरासत तक: इंटेक (आईएनटीएसीएच) उदयपुर चैप्टर ने ‘हेरिटेज इन हैंड्स’ के माध्यम से जगाई संरक्षण की चेतना

उदयपुर। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (आईएनटीएसीएच) के उदयपुर चैप्टर एवं आलोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिरण मगरी, सेक्टर-11 के संयुक्त तत्वावधान में ‘हेरिटेज इन हैंड्स’ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंतर्गत पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

देशभर में 2,000 से अधिक विद्यालयों की सहभागिता वाले इस राष्ट्रीय अभियान के तहत उदयपुर में 13 विद्यालयों के 61 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम आलोक स्कूल के आचार्य श्यामलाल कुमावत सभागार में आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि गुरु डॉ. प्रदीप कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि ‘हेरीटेज इन हेन्ड्स’ का अर्थ केवल विरासत से जुड़े ऐतिहासिक भवनों, मंदिरों, महलों और पुरानी हवेलियों तक सीमित नहीं है।

वास्तव में हमारी विरासत का दायरा बहुत व्यापक है। हमारे घरों में पीढ़ियों से सुरक्षित रखी गई वस्तुएँ भी हमारी धरोहर हैं।उन्होंने कहा कि हमें विरासत को केवल देखने या संरक्षित करने की वस्तु के रूप में नहीं, बल्कि अपने जीवन और अपनी पहचान से जोड़कर समझना होगा।

अपनी वंशावली को सुरक्षित रखना भी आज की पीढ़ी के लिए विरासत संरक्षण का एक महत्वपूर्ण कार्य है। प्रत्येक परिवार को अपने पूर्वजों, उनकी जीवनशैली, संस्कारों, परंपराओं और जीवन मूल्यों के बारे में जानना चाहिए।

हमारी विरासत केवल भौतिक वस्तुओं में नहीं, बल्कि उन विचारों, संस्कारों और मूल्यों में भी जीवित रहती है, जिन्हें एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाती है।आईएनटीएसीएच उदयपुर चैप्टर के कन्वीनर गौरव सिंघवी ने कहा कि दादा-दादी की घड़ी, छड़ी, पुराने बर्तन और पारंपरिक उपयोग की वस्तुएँ केवल सामान नहीं, बल्कि परिवार के इतिहास की जीवंत कड़ियाँ हैं।

इन्हें सहेजना अपनी जड़ों को सुरक्षित रखना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को घर की छोटी-छोटी धरोहरों के महत्व से परिचित कराना और उनमें पारिवारिक विरासत से लेकर देश की व्यापक सांस्कृतिक विरासत तक संरक्षण के मूल्य विकसित करना है।

कि विरासत संरक्षण की शुरुआत घर से होती है। पीढ़ियों के गुजरने के साथ अक्सर घरों की पुरानी वस्तुएँ कबाड़ी को बेच दी जाती हैं, जबकि उनके साथ जुड़ी स्मृतियाँ, परंपराएँ और जीवन-मूल्य भी धीरे-धीरे विस्मृत हो जाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने पूर्वजों, पारिवारिक वंशावली, संस्कारों और परंपराओं को जानने तथा उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का आह्वान किया।26 नवंबर का दिन एक और ऐतिहासिक स्मृति से जुड़ा है।

वर्ष 2008 में इसी दिन मुंबई में हुए आतंकी हमलों ने देश को गहरा आघात पहुँचाया था। इस संदर्भ में आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक पहचान, राष्ट्रीय विरासत और साझा मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाने का संदेश भी दिया।प्राचार्य शशांक टांक ने स्वागत किया।

विद्यार्थियों ने विरासत संरक्षण पर आकर्षक पोस्टर एवं विचारपूर्ण निबंध प्रस्तुत किए, जिन्हें सभागार में प्रदर्शित किया गया।

प्रविष्टियाँ अंतिम मूल्यांकन के लिए नई दिल्ली भेजी जा रही हैं।कार्यक्रम में आईएनटीएसीएच सदस्य डॉ. सिम्पल जैन, प्रीति मुरडिया एवं प्रियंका वैष्णव सहित प्रतीक कुमावत उपस्थित रहे।

उपाचार्य जयपाल सिंह रावत ने आभार व्यक्त किया।