उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (BCI) के BCI Tourism Chapter की ओर से ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स, सुभाष नगर में ऑफिसियल बिजनेस मीट का आयोजन किया गया।
शाम 6 बजे आयोजित इस मीट में पर्यटन एवं व्यवसाय जगत से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में फेलोशिप, नेटवर्किंग, आपसी सहयोग और उदयपुर के पर्यटन विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।मीट का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स को एक मजबूत नेटवर्क के रूप में जोड़ना, आपसी व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करना तथा एक-दूसरे के सहयोग से नए बिजनेस अवसरों का सृजन करना रहा।
सदस्यों ने उदयपुर की प्राकृतिक सुंदरता, झीलों, ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, शाही विरासत और आतिथ्य को पर्यटन की नई संभावनाओं से जोड़ने पर विचार साझा किए।BCI के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि BCI का उद्देश्य केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों के बीच फेलोशिप, विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
उदयपुर पर्यटन की दृष्टि से दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में अपनी अलग पहचान रखता है।
यदि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े होटल, ट्रैवल, इवेंट, वेडिंग, हॉस्पिटैलिटी, ट्रांसपोर्ट, फूड एवं अन्य व्यवसाय एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करें, तो उदयपुर में नए बिजनेस और रोजगार के बड़े अवसर पैदा किए जा सकते हैं।BCI Tourism की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि उदयपुर की खूबसूरती और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश के पर्यटकों तक और प्रभावी तरीके से पहुंचाने की आवश्यकता है।
इसके लिए पर्यटन से जुड़े सभी वर्गों को एक मंच पर आकर सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा।
उन्होंने कहा कि BCI Tourism के माध्यम से सदस्यों के बीच मजबूत नेटवर्क तैयार कर उदयपुर के पर्यटन को नई दिशा देने की पहल की जा रही है।वाइस प्रेसिडेंट कर्तव्य शुक्ला ने कहा कि मीट में पर्यटन उद्योग की संभावनाओं, नए बिजनेस मॉडल और आपसी रेफरल एवं सहयोग के माध्यम से व्यापार को बढ़ाने पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि पर्यटन से जुड़े अलग-अलग सेक्टर्स को एक-दूसरे से जोड़कर ऐसा नेटवर्क तैयार किया जा सकता है, जिससे हर सदस्य को व्यावसायिक रूप से लाभ मिले।जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने कहा कि BCI में नेटवर्किंग का मतलब केवल एक-दूसरे से परिचय होना नहीं, बल्कि उस परिचय को व्यावसायिक सहयोग और मजबूत रिश्तों में बदलना है।
BCI Tourism इसी उद्देश्य के साथ फेलोशिप और बिजनेस नेटवर्किंग को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।मीट के दौरान सदस्यों ने उदयपुर की पर्यटन संभावनाओं, आगामी पर्यटन गतिविधियों तथा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विचार साझा किए।
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि जनवरी में BCI Tourism की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को और व्यापक स्वरूप दिया जाए, जिसमें पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अधिक से अधिक व्यवसायियों को जोड़कर फेलोशिप एवं नेटवर्किंग को मजबूत किया जा सके।कार्यक्रम में डॉ. श्रद्धा गट्टानी, कर्तव्य शुक्ला, रंजना भाटी, स्वाति स्वरूपरिया, पूर्णिमा मनोहर, नितिन दशोरा, कुलदीप सोनी, कमल शाह, गोविंद, प्रियंक चौहान, आयुष सुहालका, कुशाग्र दवे एवं गौरव भंडारी सहित BCI Tourism के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।मीट का समापन सदस्यों के बीच आपसी संवाद, परिचय एवं नेटवर्किंग के साथ हुआ।
सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत फेलोशिप और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से उदयपुर के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
