मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एमपीयूएटी के संघटक महाविद्यालयों में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

लगभग 500 विद्यार्थियों ने ली संविधान की प्रस्तावना की शपथ - डॉ. दवे

मुख्य बिंदु
  • महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के विभिन्न संघटक महाविद्यालयों में आज संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।
  • छात्र कल्याण अधिकारी डॉ.
  • विक्रमादित्य दवे ने बताया कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के विभिन्न संघटक महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
  • दवे ने स्वयं मात्स्यिकी महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
  • इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ.
  • दवे ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूलभूत सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी।
WAf𝕏TGin✉🖨
एमपीयूएटी के संघटक महाविद्यालयों में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

 

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के विभिन्न संघटक महाविद्यालयों में आज संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने बताया कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के विभिन्न संघटक महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. दवे ने स्वयं मात्स्यिकी महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. दवे ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूलभूत सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे संवैधानिक मूल्यों को समझें, उनका सम्मान करें तथा अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में उनका पालन करें।

 

मात्स्यिकी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एल. एन. महावर, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आर. एल. सोनी, डॉ. एम. एल. ओझा, सोमशेखर व्यास, संकाय सदस्य एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मात्स्यिकी महाविद्यालय (CoF), डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (CDFT), सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय (CCAS), प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (CTAE) तथा कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई।