मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आतंकी हमले की 18 वीं बरसी पर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

उदयपुर | मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की 18 वीं बरसी पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार

WAf𝕏TGin✉🖨
आतंकी हमले की 18 वीं बरसी पर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

उदयपुर | मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की 18 वीं बरसी पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर भारत का मानचित्र बनाकर तथा दीप प्रज्वलित कर हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों एवं वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित कांग्रेसजनों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति के भाव से गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि 26/11 का आतंकी हमला भारतीय इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। मुंबई में हुए इस कायरतापूर्ण हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले निर्दोष नागरिकों और वीर जवानों का बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में अमर रहेगा। उनकी शहादत राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

शर्मा ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है। आतंकवाद का कोई धर्म, जाति या राष्ट्र नहीं होता। यह केवल निर्दोष लोगों की जान लेने और समाज में भय एवं नफरत फैलाने का माध्यम है। भारत ने सदैव आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ता से संघर्ष किया है और आगे भी आतंकवाद के हर स्वरूप के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा कि 26/11 के हमले में शहीद हुए मुंबई पुलिस के जवानों, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो तथा अन्य सुरक्षा बलों के वीर सपूतों का साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान देश के लिए गौरव का विषय है।

कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

आज आवश्यकता है कि हम सभी जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लें।

शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें और देश की शांति, सद्भाव एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहें।

अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों एवं वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर अशोक राव, आशा जाट, मोहमद शाहिद, कन्हैयालाल साहू, नरेंद्र सर्राफ, आशा जाट, विनीता प्रजापत, टीना कुमारी, भावना जाट, किरण तिरगर, दीपिका पाटीदार, जतिन सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।