मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

दीपावली पर्व को मदेनजर रखते हुए नगरपरिषद द्वारा लिया गया सफाई व्यवस्था का जायजा

दीपावली पर्व को मदेनजर रखते हुए नगरपरिषद द्वारा लिया गया सफाई व्यवस्था का जायजा, सभी शहरवासियों से स्वर्णनगरी जैसलमेर को साफ-सुथरा रखने की गई अपील

WAf𝕏TGin✉🖨
दीपावली पर्व को मदेनजर रखते हुए नगरपरिषद द्वारा लिया गया सफाई व्यवस्था का जायजा

जैसलमेर । आगामी पर्यटन सीजन एवं दीपावली पर्व को मद्देनजर रखते हुए आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर पवन कुमार द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी के पास स्थित मेटेरियल रिकवरी फेसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट का निरीक्षण किया गया।

रेशू, सहायक अभियंता (SWM) ने बताया कि नगर परिषद जैसलमेर द्वारा शहर से कचरा संग्रहण वाहनों द्वारा कचरा संग्रहित कर लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी स्थित मेटेरियल रिकवरी फेसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट में एकत्रित किया जाता है, तत्पश्चात् कचरे का पृथ्कीकरण कर उसे बड़ाबाग डम्पिंग यार्ड में भिजवा दिया जाता है। इसी के साथ आयुक्त नगर परिषद द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य मार्गों व चौराहों, पर्यटन स्थलों, गांधी कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट चौराहा, गड़ीसर सर्किल से विजय स्तम्भ तक सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित सफाई निरीक्षकों एवं जमादारों को उक्त एरिया की सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश प्रदान किये।

आयुक्त नगर परिषद पवन कुमार द्वारा शहर में कचरा फैलाने वालों पर निगरानी रखने व उनसे जुर्माना राशि वसूल करने हेतु टीम का गठन करने हेतु निर्देश प्रदान किये।

जिससे शहर में सफाई होने के पश्चात् अगर किसी व्यक्ति/संस्थान द्वारा खुले में कचरा फैलाया जाता है तथा दुकान व अपने प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन रखे नहीं पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जुर्माना राशि वसूली जाएगी।

नगर परिषद जैसलमेर आमजन से अपील करता है कि स्वर्णनगरी जैसलमेर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में नगर परिषद का सहयोग करें एवं अपने पालतु पशुओं को खुले मे ना छोड़े, खुले में पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही कर 5000/- जुर्माना राशि वसूल की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान चूनाराम चौधरी एवं नरेशपालसिंह कार्यवाहक सफाई निरीक्षक, जमादार एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।