मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 28 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Literature News

लिखित साहित्य की समीक्षा, टीका, व्याख्या, मीमांसा, अनुवाद ही हैं कि हमारा प्राचीन साहित्य जिंदा है। विद्वान आज तक उन पर चर्चा करते हैं, लिखते हैं और शोध करते हैं।

पुस्तक प्रकाशन काफी महंगा सौदा है। लेखक लिखता है, छपवाता है, विमोचन करवाता है । किताब खरीदते बिरले ही हैं। किताब वहीं की वहीं रह जाती है।

मुख्य बिंदु
  • पुस्तक प्रकाशन काफी महंगा सौदा है।
  • लेखक लिखता है, छपवाता है, विमोचन करवाता है ।
  • किताब खरीदते बिरले ही हैं।
  • किताब वहीं की वहीं रह जाती है।
WAf𝕏TGin✉🖨
लिखित साहित्य की समीक्षा, टीका, व्याख्या, मीमांसा, अनुवाद ही हैं कि हमारा प्राचीन साहित्य जिंदा है। विद्वान आज तक उन पर चर्चा करते हैं, लिखते हैं और शोध करते हैं।

पुस्तक प्रकाशन काफी महंगा सौदा है। लेखक लिखता है, छपवाता है, विमोचन करवाता है ।

किताब खरीदते बिरले ही हैं। किताब वहीं की वहीं रह जाती है।

लेखक किसी को मुफ्त में भले ही दे दे। शायद ही मुफ्त में मिली किताब को कोई पढ़ता हो ?

(दृश्य दो) समीक्षा ही किसी किताब का प्रचार कर उसे आगे ले जाती है। समीक्षा करना भी हर किसी के बस का नहीं है।

समीक्षा से किताब चाहे ना भी बिके परन्तु उसके जीवंत अस्तित्व को बनाए रखने में सहायक अवश्य होती है। कई लेखक समीक्षा करते हैं और हजारों पाठक हैं जो समीक्षा जरूर पढ़ना चाहते हैं।

( दृश्य तीन ) साहित्य के क्षेत्र में समीक्षक उंगलियों पर गिने जा सकते हैं। समाचार पत्रों, साहित्यिक पत्रिकाओं आदि में समीक्षा छपती भी खूब है।

बड़ी आवश्यकता है समीक्षा के महत्व को समझ कर साहित्यकार इस दिशा में पहल कर आगे आए, और किताबों को जीवंत बनाने में अपना अमूल्य योगदान करें।

संवाद * लिखने से ज्यादा मेरे द्वारा दो बार बोलकर समीक्षा की गई है जो ज्यादा प्रभावी होती है जैसा कि आजकल वीडियो व रील देखने का प्रचलन ज्यादा है।लेकिन उसके बाद तो बुक्स देना ही बंद कर दिया सबने।

साहित्यकार अल्पना गर्ग, कोटा * दृश्य दो पुस्तक के आगमन का और पाठक से रिश्ते को खंगालता है तो दृश्य एक, तीन और अंत की पंक्तियाँ समीक्षा सन्दर्भों को विवेचित करती है। शीर्षक तो इन दृश्यों को तार्किक ही बनाता है। वहीं आपके अध्ययन - अनुभव को जताता है।

कथाकार एवम समीक्षक विजय जोशी, कोटा * जिस दिन से रही मेरी आप पर नज़र रस्ते में मैंने मील का पत्थर नहीं देखा।

आज़ के दिन के लिए ही आपकी तलाश थी।आप धीरे-धीरे इसे जिस तरह से व्यापक कर रहे हैं अभिनंदन योग्य है। एक दिन यह मेहनत रंग लाएगी।

साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही, कोटा * पहली बात तो किन किताबों की समीक्षा होनी चाहिए? क्या हर किसी किताब की जिसमें ना मौलिकता है, न कुछ अनूठा कथ्य, न शिल्प, न मुहावरा, न प्रतीक बल्कि ऐसी बासी-सी विषयवस्तु जिसे पढ़कर उबकाई आती हो, उसकी समीक्षा करें और उस रद्दी जैसी किताब को जीवंत बनाएं?

दूसरी बात समीक्षा कौन कर रहा है? जिसकी खुद की कोई समझ नहीं, जिसका कोई विषद अध्ययन नहीं, जिसका खुद का लेखन ही किसी स्तर का नहीं, वे समीक्षा भी करेंगे तो कैसी करेंगे?

उनके लिखे को समीक्षा कहना भी पाप है. हमारे अपने शहर में तो हर कोई किसी को भी खुश करने के लिए उसकी घटिया सी किताब की ऐसी प्रशंसा लिखा देता है, जैसे लेखक और उसके लेखन की स्तुति करना ही उसका ध्येय हो, उसे समीक्षा तो कहीं से भी कहा नहीं जा सकता. अगर किताब कविताओं की है तो बीच बीच में कविता की पंक्तिया डाल देना और लिखे हुए को अनुपम घोषित कर देना ही ऐसे लोगों का परम धर्म होता है. जिनको खुद को न गद्य लिखना आता है न पद्य वे खुद को आचार्य रामचंद्र शुक्ल, नामवर सिंह या रामविलास शर्मा समझ कथित समीक्षा लिख कर साहित्य के प्रति समाज में महज वितृष्णा ही पैदा कर कर रहे है. ऐसे महानुभाव कुछ लिखने से पहले सौ - पचास मानक आलोचकों का लिखा पढ़ लें तो साहित्य पर उनकी महरवानी होगी, वे महानुभाव कुछ नहीं लिख कर भी साहित्य की बड़ी सेवा कार सकते हैं. मैं आपको अपने क्षेत्र में लिखी गई सौ -दो सौ किताबों और उनपर लिखी तथाकथित समीक्षाओं को उदाहरण सहित बता सकता हूँ, पर ऐसा करने से भी जिन लोगों ने खुद को स्वयंभु साहित्य शिल्पी और बेजोड़ समीक्षक मान रखा है उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि सबसे पहले वे सब अलग अलग स्वरों में मुझे गरियाने से बाज नहीं आएंगे. इसलिए आज का जो साहित्यिक परिवेश है वही हमारी नियति है. हमें इन्ही घटिया लेखकों , कवियों और मन ही मन अपने लेखन से आत्म मुग्ध महानुभावों को सहना है... परस्पर झूठी प्रशंसा की पराकाष्ठा, " अहो रुपम : अहो ध्वनि " के उपासक कभी भी आत्म चिंतन नहीं करेंगे. उन्होंने मान ही रखा है कि वे ही साहित्य के बड़े हस्ताक्षर है, उन्होंने ही प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर क्षेत्रीय साहित्य को शिखर तक पहुंचा दिया है. ट ट पूंजी सी संस्थाओ से झूठे -मू ठेपुरुस्कारों का निश दिन राग अलापने वाले जब इस टीप को पड़ेंगे तो कैसी और कितनी पीड़ा उन्हें होगी मुझे इसका अंदाजा है. पर इस डर से मन कि बात नहीं लिखना भी अनुचित है।

साहित्यकार पुरुषोत्तम पंचोली, कोटा * समय और परिस्थियाँ बहुत बदल चुकी है। यह बेरी मोबाईल सबको खा गया। पहले पुस्तके सब चाव से पढ़ते थे, पर अब सबका ध्यान मोबाईल पर ही रहता है। कोई अपनी पुस्तक छपवाकर, पुरस्कार लेकर स्वयं अपने आप को गौरवान्वित करें, पर हकीकत को झूठला नहीं सकता। और हकीकत तो यही है कि खरीदकर पढ़ने की बात तो दूर, भेंट की हुई पुस्तकों को भी लोग बमुश्किल‌ ही पढ़ते हैं।

साहित्यकार रविंद्र बीकावत, कोटा * आपने तो समीक्षा की भी समीक्षा कर दी और वह भी इतने बोधगम्य और रोचक ढंग से कि हम जैसे अनपढ़ भी समीक्षा का अभिप्राय समझ सके।

विचारक विजय प्रकाश महेश्वरी, कोटा * पुस्तक समीक्षा साहित्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो पाठकों, लेखकों और प्रकाशकों के लिए उपयोगी होती है। यह पाठकों को पुस्तक के बारे में जानने में मदद करती है, लेखकों को प्रतिक्रिया प्रदान करती है, पुस्तक की गुणवत्ता का मूल्यांकन करती है और साहित्यिक चर्चा को बढ़ावा देती है।

साहित्यकार रश्मि प्रदीप, कोटा * आदरणीय, पंचौली जी।

आपने सही मायने में उन तथाकथित 'स्वनाम धन्य' समीक्षको को आईना दिखा दिया। पर...वै आईना देखकर भी उसे अनदेखा ही करेगें।

यहाँ मैं एक बात यह भी कहना चाहता हूँ कि किसी की कचरा पुस्तक पर 'अभिमत' के नाम पर उसका यशोगान लिखने वाले वै स्थापित साहित्यकार भी कम दोषी नहीं है।

आजकल पुस्तकों की बाढ़-सी आई हुई है, क्योंकि ऐसे तथाकथित साहित्यकार अपनी पुस्तक प्रकाशित करवा कर प्रसिद्धि पाने को लालायित रहते हैं, उन्है इससे मतलब नहीं है कि पुस्तक की क्या साहित्यिक उपादेयता है।

इस स्थिति के लिये सोशल मिडिया भी जिम्मेदार है, क्योंकि हर चीज पर बधाई, शुभकामनाएँ देने मे कोई पीछे नहीं रहना चाहता। झूँठी प्रशंसा के ऐसे पुल बाँधे जाते हैं कि तथाकथित साहित्यकार, समीक्षक अपने आपको सातवे आसमान पर पहुँचा हुआ मानने लगते है।

मैंने भी तथाकथित प्रकाशित पुस्तकों के लिये सोशल मिडिया पर ऐसा ही कुछ लिखा, तो लोग आग-बबूला हो गये। ऐक स्थापित मंचीय कवि महोदय ने तो मुझे प्रत्यक्षत: नसीहत तक दे डाली कि आप ऐसा मत लिखा करो।

आज के तथाकथित समीक्षक, उस पुस्तक की भला क्या समीक्षा करेगें जिसमे साहित्य जैसा कुछ नहीं हैं। हाँ, जी खोल के उसका यशोगान करने में कभी कमी नहीं रखेगें।