मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

नई धान मंडी के सिद्ध हनुमान मंदिर में आज जन्माष्टमी का भव्य उत्सव

लड्डू गोपाल प्रतियोगिता और भक्तों को उपहार

मुख्य बिंदु
  • नई धान मंडी परिसर में स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में कल शुक्रवार रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा।
  • मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य रामगोपाल पांडूसरिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव रात 9 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक चलेगा।
  • समिति की ओर से पूरे मंदिर परिसर को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजाया जा रहा है।
  • भक्तों से अपील की गई है कि वे परिवार सहित पहुंचें और इस पावन अवसर का लाभ उठाएं।
  • उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में ‘लड्डू गोपाल’ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
  • जो भक्त अपने लड्डू गोपाल को प्रतियोगिता में शामिल कराना चाहते हैं, वे रात 10 बजे तक मंदिर में समर्पित कर सकते हैं।
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। नई धान मंडी परिसर में स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में कल शुक्रवार रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा।

मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य रामगोपाल पांडूसरिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव रात 9 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक चलेगा।समिति की ओर से पूरे मंदिर परिसर को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजाया जा रहा है।

भक्तों से अपील की गई है कि वे परिवार सहित पहुंचें और इस पावन अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में ‘लड्डू गोपाल’ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

जो भक्त अपने लड्डू गोपाल को प्रतियोगिता में शामिल कराना चाहते हैं, वे रात 10 बजे तक मंदिर में समर्पित कर सकते हैं।निर्णायक मंडल प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले लड्डू गोपाल की घोषणा करेगा।

विजेताओं को पारितोषिक भी दिए जाएंगे। श्रीमती विजयलक्ष्मी अग्रवाल और उनकी पूरी टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी और भजनों पर नृत्य कार्यक्रम भी होगा।मंदिर परिसर में भक्तिपूर्ण माहौल के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी।रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के पश्चात विशेष आरती की जाएगी।

इसके बाद भोग लगाया जाएगा और सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति उत्सव को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटी हुई है।रामगोपाल पांडूसरिया ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हर वर्ष जन्माष्टमी बड़ी आस्था के साथ मनाई जाती है।

इस बार भी भक्तों की भारी भीड़ आने की उम्मीद है। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर नई धान मंडी का प्रमुख धार्मिक केंद्र है।

यहां नियमित रूप से बड़े आयोजन होते रहते हैं।