मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

श्री रमेश प्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि पर दी  श्रद्धांजलि*

नीति गोपेंद्र भट्ट-

मुख्य बिंदु
  • नई दिल्ली/केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मन्त्री डॉ हर्ष वर्धन ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री रमेश प्रकाश शर्मा जी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक वर्चुअल स्मृति सभा में शामिल होकर पुण्य आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि दी।
  • इस मौके पर डॉ हर्ष वर्धन ने कहा कि आत्मिक शुचिता और पुरुषार्थ के प्रतीक रमेश जी प्रसिद्धि से सदा दूर रहे।
  • जो लोग रमेश प्रकाश शर्मा के साथ रहे हैं, उनके लिए उनका सानिध्य जीवन का एक श्रेष्ठ और सात्विक अनुभव रहा है।
  • व्यक्तिगत तौर पर मुझे हमेशा उनका बहुत स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिला।
  • उन्होंने कहा कि शर्मा जी संगठन के शिल्पी थे।
  • उनकी पुण्यतिथि पर उनके प्रति हामरी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतारें और उनके जैसा स्वयंसेवक बनें।
WAf𝕏TGin🖨
 श्री रमेश प्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि पर दी  श्रद्धांजलि*

नई दिल्ली/केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मन्त्री डॉ हर्ष वर्धन ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री रमेश प्रकाश शर्मा जी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक वर्चुअल स्मृति सभा में  शामिल होकर पुण्य आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर  डॉ हर्ष वर्धन ने कहा कि आत्मिक शुचिता और पुरुषार्थ के प्रतीक रमेश जी प्रसिद्धि से सदा दूर रहे। जो लोग रमेश प्रकाश शर्मा के साथ रहे हैं, उनके लिए उनका सानिध्य जीवन का एक श्रेष्ठ और सात्विक अनुभव रहा है। व्यक्तिगत तौर पर मुझे हमेशा उनका बहुत स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिला।

उन्होंने कहा कि शर्मा जी संगठन के शिल्पी थे। उनकी पुण्यतिथि पर उनके प्रति हामरी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतारें और उनके जैसा स्वयंसेवक बनें। इस अवसर पर हमें अपनी कमियों में सुधार लाने का विश्लेषण भी करना चाहिए।