काली अमावस की रात में जब शहर नींद के आगोश में था । उस समय शहर के निजी अस्पताल में, विज्ञान नगर निवासी संजय एवं अजय जैन की माता जी कनक रानी जैन का आकस्मिक निधन हुआ ।
जैन धर्म और साधु संतों में आस्था रखने वाली कनक रानी प्रारंभ से ही नेत्रदान की प्रबल समर्थक रही हैं ।दोनों बेटों ने, माँ के सेवा कार्यों में आस्था को देखते हुए, उनके नेत्रदान करवाने का निर्णय लिया ।
संस्था के ज्योति मित्र राजीव मेहता ने तुरंत ही रविवार देर रात 12:00 बजे, संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड़ को संपर्क किया,उस समय डॉ गौड़,बूंदी में नेत्रदान लेने गए हुए थे ।सूचना मिलते ही,डॉ गौड़ ने,तुरंत आई बैंक टेक्नीशियन को निजी अस्पताल में भेज कर प्रक्रिया को संपन्न करवाया ।
दोनों पुत्रों ने कहा कि, भले ही हमारे घर में माँ की मृत्यु से अंधेरा हुआ है,पर उनके नेत्रदान से किन्हीं दो आँखो से हमेशा के लिए अंधियारा दूर होगा,यह हमारे लिए खुशी की बात है
