जैसलमेर । कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशों की अनुपालना में विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुएँ) नियम 2011 के 5 से 7 अक्टूबर वह 12 से 14 अक्टूबर तक चले विशेष अभियान का संपन्न हुआ।
अभियान के दूसरे चरण के अंतिम दिन 14 अक्टूबर को इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान गांधी चौक स्थित अजंता इलेक्ट्रॉनिक्स, अमर सागर गेट स्थित गणपति मोबाइल व अजंता मोबाइल का निरीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान चमड़ा उद्योगों कॉटन मिल, किराना दुकानों, टेक्सटाइल उद्योगों, धर्म कांटो, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों, मेडिकल दुकानों इत्यादि समेत अन्य संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। दो सप्ताह तक चले अभियान में जैसलमेर जिले में कुल 89000 का जुर्माना वसूल किया गया।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए उपभोक्ता के हितों की रक्षा के लिए अगले सप्ताह भी इसी प्रकार की कार्यवाहियां बराबर जारी रहेगी।
अभियान का उद्देश्य उपभोक्ता हितों की रक्षा करना एवं व्यापारियों को एमआरपी पर ही सामान बेचने के लिए पाबंद करना है। आगामी दिनों में छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठानों की इसी प्रकार जांच जारी रहेगी।
