मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

बैंक की 36 वीं वार्षिक साधारण सभा 23 सितम्बर को

जैसलमेर। बैंक के प्रबन्ध निदेशक वेद प्रकाश सैनी ने बताया कि जिला कलक्टर, जैसलमेर एवं प्रशासक के निर्देशानुसार बैंक की वित्तीय वर्ष

WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर । बैंक के प्रबन्ध निदेशक वेद प्रकाश सैनी ने बताया कि जिला कलक्टर, जैसलमेर एवं प्रशासक के निर्देशानुसार बैंक की वित्तीय वर्ष 2023-2024, 2024-2025 एवं 2025-2026 की वार्षिक साधारण सभा की बैठक जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में बुधवार 23 सितम्बर कोे डीओआईटी कक्ष, कलेक्ट्रेट में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जायेगी।

प्रबन्ध निदेशक, बैंक ने बताया कि उप नियमों मंे संशोधन करने के लिए आवश्यक विशेष संकल्प बैठक आमसभा के साथ आयोजित की जावेगी।

समस्त बैंक हिस्साधारक सदस्य (अध्यक्ष, ग्राम सेवा सहकारी समिति लि0 एवं अन्य सहकारी समितियों के अध्यक्ष) को सूचित किया जाता है कि आमसभा एवं विशेष संकल्प बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मिलित होकर अपने सुझाव प्रेषित करे।

बैठक के संबंधम में बैंक के सहायक अधिशाषी अधिकारी गौरव व्यास (मोबाईल नम्बर 9610345123), प्रहलादराम राठौड, मुख्य प्रबन्धक (मोबाईल नम्बर 9001297658), अभिषेक व्यास, बैंकिंग सहायक (मोबाईल नम्बर 9414795731) से वार्षिक साधारण सभा के लिए निर्मित व्हाटसप गु्रप के माध्यम से वार्षिक साधारण सभा का लिंक प्राप्त कर सकते है।