जैसलमेर।नगर परिषद जैसलमेर के आम चुनाव-2026 के लिए मतदान 9 सितम्बर, बुधवार को को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि नगरपरिषद जैसलमेर के 45 वार्डाे के लिए 45 मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड संख्या 1 एवं 3 के लिए अमर शहीद सागरमल गोपा सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 2 के लिए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाईन जैसलमेर, वार्ड संख्या 4 के लिए अमर शहीद सागरमल गोपा शिक्षण संस्थान सागर शिशु मन्दिर उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजली घर के पीछे जैसलमेर, वार्ड संख्या 5 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा, वार्ड संख्या 6 के लिए राजस्थान बाल भारती उच्च प्राथमिक विद्यालय गीता आश्रम जैसलमेर में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 7 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोहारवास, वार्ड संख्या 8 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय एवं वार्ड संख्या 9 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय पूर्वी भाग आरपी कॉलोनी, वार्ड संख्या 10 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती काले डूंगर राय मन्दिर के पीछे , वार्ड संख्या 11 के लिए राजकीय माध्यमिक विधायलय नम्बर 3 दक्षिण भाग, वार्ड संख्या 12 के लिए मध्य भाग तथा वार्ड संख्या 13 के लिए उतरी भाग गफूर भटटा, वार्ड संख्या 14 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघवाल वास नया भवन, वार्ड संख्या 15 के लिए राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हार पाडा, वार्ड संख्या 16 के लिए कमला नेहरू उच्च प्राथमिक विद्यालय गफूर भटटा, वार्ड संख्या 17 के लिए केडीआर पब्लिक स्कूल जेठा पाडा, वार्ड संख्या 18 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्ग नम्बर 1 चैनपुरा, वार्ड संख्या 19 के लिए भाटिया भवन सदर बाजार मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 20 व 21 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नम्बर 2 दुर्ग मध्य कमरा एवं उतरी भाग का कमरा, वार्ड्र संख्या 22 के लिए उपभोक्ता भण्डार शिव मार्ग, वार्ड संख्या 23 के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, वार्ड संख्या 24 के लिए सभा भवन रानीसर कॉलोनी, वार्ड संख्या 25 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोता राम की ढाणी, वार्ड संख्या 26 व 27 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय बबर मगरा कमरा नम्बर 1 एवं 2, वार्ड संख्या 28 के लिए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय इंगानप पूर्वी हॉल, वार्ड संख्या 29 के लिए नेहरू बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय सुथार पाडा, वार्ड संख्या 30 व 31 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हार पाडा उतरी भाग व मध्य भाग-ए, वार्ड संख्या 32 के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर मतदान केन्द्र होगा।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 33 के लिए समग्र शिक्षा कार्यालय एसबीआई बैंक के पीछे, वार्ड संख्या 34 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हार पाडा मध्य भाग, वार्ड संख्या 35 के लिए बिस्सा नोहरा, वार्ड संख्या 36 के लिए खत्री समाज भवन खत्री पाडा, वार्ड संख्या 37 के लिए नेहरू बाल मन्दिर उच्च प्राथमिक विद्यालय सुथार पाडा, वार्ड संख्या 38 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेघवाल वास पूर्वी भाग, वार्ड संख्या 39 के लिए वाल्मिकी भवन शिव उद्यान, वार्ड संख्या 40 व 41 के लिए गांधी बाल मन्दिर स्कूल पश्चिमी भाग एवं पूर्वी भाग, वार्ड संख्या 42 के लिए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गांधी कॉलोनी, वार्ड संख्या 43 के लिए राजकीय प्राथमिक वि़द्यालय रेलवे कॉलोनी, वार्ड संख्या 44 के लिए इमैनुअल मिशन स्कूल दक्षिण-पश्चिम भाग इंन्दिरा कॉलोनी, वार्ड संख्या 45 के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेेंवत सिंह की ढाणी जैसलमेर मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है।