मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच 19 अगस्त को प्रातः 11 बजे, मूल दस्तावेज सहित उपस्थित होना अनिवार्य

WAf𝕏TGin✉🖨

                   जैसलमेर । राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर के निर्देशानुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया जारी है।

                    इसी क्रम में नव नियुक्त सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पात्रता एवं दस्तावेजों की जांच 19 अगस्त, बुधवार को प्रातः 11 बजे पुराने उपखण्ड कार्यालय, कलेक्ट्रेट, जैसलमेर में की जाएगी।

                   संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे चेकलिस्ट के अनुसार सभी आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेजों की दो प्रतियों के साथ मूल दस्तावेज लेकर निर्धारित समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। साथ ही कार्यग्रहण के समय संबंधित कार्मिकों को चिकित्सा प्रमाण पत्र एवं पुलिस सत्यापन रिपोर्ट की मूल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

                    प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर नियुक्ति प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने में सहयोग करें।