मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

शहीद अभिनव नागौरी का 37वां जन्म दिवस गुरूवार को

राउमावि भुवाणा में विद्यार्थियों को अभिनव अभ्यास पुस्तिका का होगा वितरण

मुख्य बिंदु
  • देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले शहीद लेफ्टिनेंट पायलट अभिनव नागौरी का 37वां जन्म दिवस एवं स्मृति समारोह 30 जुलाई गुरूवार को प्रातः 8 बजे शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुवाणा में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
  • भारतीय नौ सेना के लेफ्टिनेंट पायलट अभिनव नागोरी का जन्म 30 जुलाई 1990 को उदयपुर जिले के कानोड़ गांव में हुआ था।
  • 24 मार्च 2015 को गोवा के तट पर प्रशिक्षण के दौरान देश सेवा करते हुए उन्होंने शहादत प्राप्त की थी।
  • कार्यक्रम में शहीद की वीर माता श्रीमती सुशीला नागौरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
  • विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को अभिनव अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया जाएगा।
  • इस पुस्तिका का प्रकाशन लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी जैन ट्रस्ट द्वारा किया गया है।
WAf𝕏TGin🖨
शहीद अभिनव नागौरी का 37वां जन्म दिवस गुरूवार को

उदयपुर। देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले शहीद लेफ्टिनेंट पायलट अभिनव नागौरी का 37वां जन्म दिवस एवं स्मृति समारोह 30 जुलाई गुरूवार को प्रातः 8 बजे शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुवाणा में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

भारतीय नौ सेना के लेफ्टिनेंट पायलट अभिनव नागोरी का जन्म 30 जुलाई 1990 को उदयपुर जिले के कानोड़ गांव में हुआ था। 24 मार्च 2015 को गोवा के तट पर प्रशिक्षण के दौरान देश सेवा करते हुए उन्होंने शहादत प्राप्त की थी।

कार्यक्रम में शहीद की वीर माता श्रीमती सुशीला नागौरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को अभिनव अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया जाएगा।

इस पुस्तिका का प्रकाशन लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी जैन ट्रस्ट द्वारा किया गया है। विद्यालय परिवार ने बताया कि पुस्तिका वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति और अनुशासन के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में विद्यार्थी देशभक्ति गीत एवं कविताएं भी प्रस्तुत करेंगे।