मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में सचिन पायलट का पारंपरिक मेवाड़ी अंदाज में किया स्वागत

मुख्य बिंदु
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का मंगलवार को उदयपुर प्रवास के दौरान जिंक स्मेल्टर, देबारी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने पारंपरिक मेवाड़ी अंदाज में स्वागत एवं अभिनंदन किया।
  • इस अवसर पर पंकज कुमार शर्मा ने सचिन पायलट को मेवाड़ी पगड़ी, तिरंगी सूत की माला तथा कांग्रेस का ऊपरना पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
  • इस अवसर पर सुरेश श्रीमाली, मांगीलाल अहीर, प्रकाश श्रीमाल, गौतम मीणा, दुर्गा सिंह राठौड़, नवल सिंह चुंडावत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
  • शर्मा ने बताया कि सायं पायलट उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर में सचिन पायलट का पारंपरिक मेवाड़ी अंदाज में किया स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं  पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का मंगलवार को उदयपुर प्रवास के दौरान जिंक स्मेल्टर, देबारी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा  ने पारंपरिक मेवाड़ी अंदाज में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पंकज कुमार शर्मा ने सचिन पायलट को मेवाड़ी पगड़ी, तिरंगी सूत की माला तथा कांग्रेस का ऊपरना पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर सुरेश श्रीमाली, मांगीलाल अहीर, प्रकाश श्रीमाल, गौतम मीणा, दुर्गा सिंह राठौड़, नवल सिंह चुंडावत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

शर्मा ने बताया कि सायं  पायलट उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।