मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 25 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राजस्थान होटेलियर क्लब के दीपावली स्नेहमिलन समारोह में संगठन का विस्तार

उदयपुर। राजस्थान होटलियर्स क्लब की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह, उल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
राजस्थान होटेलियर क्लब के दीपावली स्नेहमिलन समारोह में संगठन का विस्तार

उदयपुर। राजस्थान होटलियर्स क्लब की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह, उल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ किया गया।

समारोह में क्लब के पदाधिकारियों, संस्थापक सदस्यों एवं विशेष अतिथियों ने भाग लेकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर राजस्थान के पर्यटन एवं होटल व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा होटल व्यवसायियों को एक सशक्त मंच पर जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया गया।समारोह में क्लब के प्रेसिडेंट करण सिंह चंपावत, वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह झाला, ट्रेजरर नरपत सिंह दुलावत एवं फाउंडर रजनीकांत शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र सिंह बड़ौली एवं शेफ विमल धर ने शिरकत की।समारोह के दौरान राजस्थान होटलियर्स क्लब के संगठनात्मक विस्तार एवं विभिन्न क्षेत्रों में क्लब की गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

जवाई (पाली) क्षेत्र के लिए योगेश पवार को राजस्थान होटलियर्स क्लब का प्रभारी नियुक्त किया गया, वहीं जोधपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी रजत सिंह चौहान को सौंपी गई।क्लब पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से संबंधित क्षेत्रों के होटल व्यवसायियों को संगठन से जोड़ने, पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा होटल एवं आतिथ्य उद्योग के विकास को नई गति मिलेगी।समारोह का समापन दीपावली की शुभकामनाओं, आपसी भाईचारे और संगठन को अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

राजस्थान होटलियर्स क्लब का उद्देश्य प्रदेश के होटल व्यवसायियों को एकजुट कर पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के विकास, सहयोग और नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है।