मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

चिकित्सकों की सुरक्षा के समर्थन में सड़कों पर उतरा रोटरी पन्नाधाय, ‘भयमुक्त अस्पताल’ रैली में दिखाई एकजुटता

मुख्य बिंदु
  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उदयपुर द्वारा आयोजित “भयमुक्त अस्पताल हेतु सद्भावना रैली” में रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय ने उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाते हुए चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
  • रैली के माध्यम से समाज को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि “डॉक्टर सुरक्षित तो देश सुरक्षित।
  • ” वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा केवल स्वास्थय क्षेत्र का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
  • सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलने पर ही डॉक्टर पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ जनसेवा कर सकते हैं।
  • इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो.
  • अनिका भसीन, क्लब संरक्षक रो.
WAf𝕏TGin🖨
चिकित्सकों की सुरक्षा के समर्थन में सड़कों पर उतरा रोटरी पन्नाधाय, ‘भयमुक्त अस्पताल’ रैली में दिखाई एकजुटता

उदयपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उदयपुर द्वारा आयोजित “भयमुक्त अस्पताल हेतु सद्भावना रैली” में रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय ने उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाते हुए चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

रैली के माध्यम से समाज को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि “डॉक्टर सुरक्षित तो देश सुरक्षित।” वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा केवल स्वास्थय क्षेत्र का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलने पर ही डॉक्टर पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ जनसेवा कर सकते हैं।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो. सीए आर.के. अग्रवाल, सचिव रो. अनिका भसीन, क्लब संरक्षक रो. भानुप्रताप सिंह धाबाई, रो. डॉ.ऋचा पुरोहित, रो. डॉ. विजय पुरोहित, रो. तारिका भानुप्रताप धाबाई, रो. पूनम अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने रैली में भाग लेकर चिकित्सकों के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया।

रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय ने आईएमए के इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज में चिकित्सा कर्मियों के प्रति विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

क्लब सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

सेवा से बढ़कर कुछ नहीं के मूल मंत्र के साथ रोटरी पन्नाधाय समाजहित के हर सकारात्मक प्रयास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता रहेगा।