मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 23 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डॉ. सक्का ने सूक्ष्म स्वर्णकला से बनाए चार विश्व रिकॉर्ड

डॉक्टर सक्का ने बिना वेल्डिंग किये, सबसे हल्के, सबसे छोटे सनद, इंडिया झुमके , अंगूठी व ॐ लिखा टीका - विश्व के सबसे हल्के और सबसे छोटे बनाकर एक साथ 4 विश्व रिकॉर्ड बनाएं। दुबई में 16.

WAf𝕏TGin✉🖨
डॉ. सक्का ने सूक्ष्म स्वर्णकला से बनाए चार विश्व रिकॉर्ड

डॉक्टर सक्का ने बिना वेल्डिंग किये, सबसे हल्के, सबसे छोटे सनद, इंडिया झुमके , अंगूठी व ॐ लिखा टीका - विश्व के सबसे हल्के और सबसे छोटे बनाकर एक साथ 4 विश्व रिकॉर्ड बनाएं।

दुबई में 16.5 किलो से सोने से बने 'मयूर सहस्त्र' नाम के विश्व के सबसे भारी, और सबसे बड़े झुमकों की जोड़ी, बनाकर दो बार गिनीज बुक ने नाम दर्ज किया है इसके ठीक विपरीत लाखों गुना छोटी और कम वजन की कलाकृति उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी डॉ. इकबाल सक्का ने बनाई है।

मात्र एक ग्राम के दसवें हिस्से से भी कम वजन, केवल 0.090 मिलीग्राम सोने से बनी, मात्र 3 मिलीमीटर लंबी 'सनद इंडिया', नाम की झुमकों की जोड़ी और साथ में 'ॐ' लिखा टीका भी बना दिया है तीसरे विश्व रिकॉर्ड के लिए विश्व में पहली बार बगैर झाले हुए, बगैर वेल्डिंग किए हुए, 36 सोने के छोटे-छोटे टुकड़ों को जोड़कर व चौथा विश्व की सबसे छोटी डायमंड लगी हुई 2 मिलीमीटर साइज की अंगूठी झुमकी के साथ जोड़कर डॉक्टर सक्का ने भारत की झोली में डाल दिया है ।

मुख्य विशेषताएं: - वजन: 0.090 मिलीग्राम - लंबाई: 3 मिलीमीटर - शुद्धता: 24 कैरेट सोना, मीनायुक्त - निर्माण: बिना वेल्डिंग के 36 छोटे-छोटे टुकड़ों को जोड़कर तैयार तैयार किया - 2 मिलीमीटर की अमेरिकन डायमंड लगी हुई अंगूठी - समय: 75 घंटे की निरंतर मेहनत - विशेषता: लेंस से ही दिखाई देने वाली कलाकृति, विश्व में पहली बार बिना वेल्डिंग के बनी।

211 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. सक्का ने बताया कि यह कलाकृति अपने आप में एक अजूबा है। वे शीघ्र ही इसका दावा वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में पेश करेंगे।