मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 22 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आत्मीयता, एकजुटता और धर्म आराधना के बीच भावुक विदाई, साध्वी विद्युत प्रभा श्रीजी का चातुर्मास संपन्न

साध्वीश्री ने वासुपूज्य महाराज मंदिर ट्रस्ट की एकजुटता, प्रेम और समर्पण को बताया चातुर्मास की सफलता का आधार

WAf𝕏TGin✉🖨
आत्मीयता, एकजुटता और धर्म आराधना के बीच भावुक विदाई, साध्वी विद्युत प्रभा श्रीजी का चातुर्मास संपन्न
1 / 2

उदयपुर, श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महासा मंदिर ट्रस्ट, उदयपुर के तत्वावधान में साध्वी श्री डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी के सानिध्य में चार माह तक चले चातुर्मास के समापन पर रविवार को भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित हुआ।

ज्ञान, भक्ति, धर्म आराधना और आध्यात्मिक प्रेरणा से ओतप्रोत चातुर्मास के समापन अवसर पर श्रद्धा, उल्लास और भावुकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

मंगलिक पाठ के साथ प्रारंभ हुए समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के प्रारंभ में सुभाष महात्मा ने श्री पार्श्वनाथ स्तुति प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया।

इसके पश्चात डॉ. मंजू चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। केएमपी बहिनों ने भावपूर्ण मंगल गीत प्रस्तुत कर विदाई की बेला को भावुक बना दिया।

हेमलता नाहर एवं ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार लोढ़ा ने भी चातुर्मास की स्मृतियां साझा कीं। वासुपूज्य भक्ति मंडल के मंगल गीतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।समारोह में मुख्य अतिथि योगेश्वर गर्ग एवं उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन उपस्थित रहे।

अतिथियों का तिलक, उपरना, पगड़ी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

स्वागत समारोह में राज लोढ़ा, भूपाल सिंह दलाल, कपिल लोढ़ा, भंवर दोशी, दलपत दोशी, शैलेन्द्र लोढ़ा, डॉ. बसंतीलाल दलाल, गोवर्धन दोशी, इंदर सिंह सुराणा, गौरव कोठारी, तेजसिंह बापना, सुभाष महात्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।समारोह में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आजाद नाहर को राज लोढ़ा, दलपत दोशी एवं भूपाल सिंह दलाल ने अभिनंदन पत्र भेंट किया, वहीं डॉ. प्रतिभा सामर का माया सिरोया एवं निर्मला दोशी ने अभिनंदन किया।इसी क्रम में केवाईयूपी अध्यक्ष गौरव कोठारी का राज लोढ़ा, केएमपी अध्यक्ष वंदना गन्ना का शैलेन्द्र लोढ़ा, कुलदीप नाहर का गजेन्द्र चौधरी तथा डॉ. शैलेन्द्र हिरण का हेमंत लोढ़ा ने बहुमान किया।

कार्यक्रम के कुशल संचालनकर्ता प्रकाश नागौरी को भी ट्रस्ट मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि चातुर्मास के चार महीनों में साध्वी श्री डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी ने ज्ञान की जो गंगा प्रवाहित की, उससे निश्चित रूप से सभी के हृदय और विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

धर्म और जीवन के वास्तविक मूल्यों को समझने का अवसर मिला तथा धर्म के प्रति श्रद्धा और प्रभावना में वृद्धि हुई है।उन्होंने कहा कि चातुर्मास की वास्तविक सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब हम साध्वीश्री के बताए मार्ग पर चलते हुए धर्म, सेवा और पुण्य के कार्यों से निरंतर जुड़े रहेंगे।ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार लोढ़ा ने चातुर्मास के चार महीनों की यात्रा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए साध्वीश्री के मंगल प्रवेश से लेकर विदाई तक आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि इस दौरान ट्रस्ट मंडल अथवा उनकी ओर से किसी प्रकार की त्रुटि, कमी या जाने-अनजाने अवज्ञा हुई हो तो वे दोनों हाथ जोड़कर साध्वीश्री एवं समस्त समाज से क्षमायाचना करते हैं।आजाद नाहर ने कहा कि ट्रस्ट मंडल के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग, प्रेम और समर्पण से यह चातुर्मास भव्य एवं ऐतिहासिक बन पाया।

चार महीनों में साध्वीश्री से प्राप्त दिव्य ज्ञान ने जीवन को नई दिशा दी तथा सोच और विचारों में सकारात्मक बदलाव लाया।

चातुर्मास की उपलब्धियों की खुशी है, लेकिन विदाई की बेला मन को भावुक कर रही है।उन्होंने कहा कि संतों का मंगल प्रवेश और विहार धार्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

यह धर्म की मर्यादा है, जिसे श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक स्वीकार करना चाहिए।महिला मंडल की सदस्यों ने भी साध्वीश्री के समक्ष अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि चातुर्मास के दौरान उन्हें दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ और उनके विचारों एवं भावनाओं को पवित्र दिशा मिली।

इस अवधि में उनकी ओर से किसी प्रकार की त्रुटि, अविनय अथवा अवज्ञा हुई हो तो उन्होंने साध्वीश्री के श्रीचरणों में मस्तक नवाकर क्षमायाचना की।साध्वी श्री डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी ने मंगल प्रवचन में कहा कि विदाई का यह दिन सामान्य प्रवचन का नहीं, बल्कि आत्मविश्लेषण का अवसर है।

हमें विचार करना चाहिए कि चातुर्मास के चार महीनों में हमने एक-दूसरे के साथ कैसा समय बिताया और परस्पर जुड़कर क्या अनुभव प्राप्त किया।साध्वीश्री ने वासुपूज्य महासा मंदिर ट्रस्ट मंडल की सराहना करते हुए कहा कि वे पिछले 30 वर्षों से ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और विकास को देख रही हैं।

ट्रस्ट की निरंतर प्रगति का प्रमुख आधार पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच अपनत्व, आपसी सौहार्द, भाईचारा और मिलनसारिता है।उन्होंने कहा कि यहां की विशेषता यह है कि किसी भी कार्य से पहले ट्रस्ट के सदस्य एक-दूसरे के विचारों और इच्छाओं को महत्व देते हैं।

कोई अपनी इच्छा दूसरों पर थोपने का प्रयास नहीं करता, बल्कि सभी मिलकर प्रेम, सामंजस्य और सहमति से निर्णय लेते हैं।समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, महिला मंडल, युवा वर्ग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में ट्रस्ट मंडल की ओर से अतिथियों, समाजजनों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। मंगल गीतों और गुरु भक्ति के बीच संपन्न हुई विदाई वेला ने उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं।