मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 22 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सड़क सुरक्षा में युवा क्रांति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर। राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं आधार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा में युवा क्रांति विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रभा वाजपेई ने बताया कि महाविद्यालय विगत वर्षों से आधार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

इसी क्रम में छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में तृश्या पालीवाल ने प्रथम, दृष्टि व्यास ने द्वितीय तथा पायल बागड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जागृति पारीक एवं डॉ. अंकुर कपूर तुली भी उपस्थित रहे।