मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आधार सुपरवाइजरों एवं ऑपरेटरों का प्रशिक्षण आयोजित

मुख्य बिंदु
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (युआईडीएआई) क्षेत्रीय कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा आधार सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं दक्षता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित राज्यव्यापी इंटेंसिव आधार ऑपरेटर प्रशिक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में आधार सुपरवाइजरों एवं ऑपरेटरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
  • युआईडीएआई प्रतिनिधि प्रषांत कुमार तथा डीओआईटी संयुक्त निदेशक पूजा साहु की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के समस्त रजिस्ट्रार के आधार सुपरवाइजरों/ऑपरेटरों ने भाग लिया।
  • प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाइजरों/ऑपरेटरों को आधार नामांकन एवं अद्यतन प्रक्रियाओं में तकनीकी दक्षता बढ़ाने, त्रुटियों को कम करने तथा नवीनतम सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान की गई।
  • साथ ही आधार सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
WAf𝕏TGin🖨
आधार सुपरवाइजरों एवं ऑपरेटरों का प्रशिक्षण आयोजित

उदयपुर। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (युआईडीएआई) क्षेत्रीय कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा आधार सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं दक्षता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित राज्यव्यापी इंटेंसिव आधार ऑपरेटर प्रशिक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में आधार सुपरवाइजरों एवं ऑपरेटरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

युआईडीएआई प्रतिनिधि प्रषांत कुमार तथा डीओआईटी संयुक्त निदेशक पूजा साहु की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के समस्त रजिस्ट्रार के आधार सुपरवाइजरों/ऑपरेटरों ने भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाइजरों/ऑपरेटरों को आधार नामांकन एवं अद्यतन प्रक्रियाओं में तकनीकी दक्षता बढ़ाने, त्रुटियों को कम करने तथा नवीनतम सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आधार सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

अंत में सुपरवाइजरों/ऑपरेटरों के आधार नामांकन/अद्यतन के दौरान आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उन्हें यूआईडीएआई द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।