मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में उदयपुर की प्रतिभाएं दिखाएगी हुनर

मुख्य बिंदु
  • जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे ‘आरोहण’ नेशनल यूथ फेस्टिवल 2026 में इस बार उदयपुर संभाग की प्रतिभाएं राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगी।
  • केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कथक आश्रम, उदयपुर की छात्राएं राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गई हैं।
  • इस राष्ट्रीय उत्सव में देश के चारों कोनों-उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम-से चुनी गई कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
  • उदयपुर की इन छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और कथक व पारंपरिक नृत्यों में अपनी महारत के दम पर इस मंच तक जगह बनाई है।
  • जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक उदयपुर ने राजस्थान युवा बोर्ड एवं युवा मामले और खेल विभाग को सहमति पत्र भेजकर टीम की भागीदारी की पुष्टि की है।
WAf𝕏TGin🖨
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में उदयपुर की प्रतिभाएं दिखाएगी हुनर

उदयपुर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे ‘आरोहण’ नेशनल यूथ फेस्टिवल 2026 में इस बार उदयपुर संभाग की प्रतिभाएं राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगी। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कथक आश्रम, उदयपुर की छात्राएं राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गई हैं।

इस राष्ट्रीय उत्सव में देश के चारों कोनों-उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम-से चुनी गई कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उदयपुर की इन छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और कथक व पारंपरिक नृत्यों में अपनी महारत के दम पर इस मंच तक जगह बनाई है।

जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक उदयपुर ने राजस्थान युवा बोर्ड एवं युवा मामले और खेल विभाग को सहमति पत्र भेजकर टीम की भागीदारी की पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उदयपुर संभाग की इस टीम ने सामूहिक कथक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था, जिसके आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में कोच चंद्रकला चौधरी, हीरा लाल चैधरी के साथ शुभांगी जैन, गिनिका सुहालका, प्रियांशी जोशी, सेजल सुहालका और पूजा चौबीसा शामिल हैं। कथक आश्रम की ये बेटियां अब कश्मीर की वादियों में राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और कला का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।