मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ग्रामीण डाक जीवन बीमा की त्वरित सेवा

5 दिन में मिला 5.93 लाख का बीमा दावा

मुख्य बिंदु
  • भारतीय डाक विभाग ने एक बार फिर अपनी त्वरित और भरोसेमंद सेवा का उदाहरण पेश करते हुए ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजना के तहत मात्र 5 दिनों में बीमा दावा निपटाकर लाभार्थी को भुगतान किया।
  • डाक मण्डल उदयपुर के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि डाक मंडल के अंतर्गत बीमाधारक स्व.
  • कैलाश ने 1 नवंबर 2022 को 5 लाख रूपए की ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी ली थी।
  • पॉलिसी मान्य होने के लगभग तीन वर्ष बाद उनका निधन हो गया।
  • इसके पश्चात उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कला देवी ने 2 मई 2026 को प्रधान डाकघर में दावा प्रस्तुत किया।
  • डाक विभाग ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर मात्र 5 दिनों में 7 मई 2026 को बोनस सहित 5 लाख 93 हजार 778 रूपए का चेक लाभार्थी को सौंप दिया।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण डाक जीवन बीमा की त्वरित सेवा

उदयपुर। भारतीय डाक विभाग ने एक बार फिर अपनी त्वरित और भरोसेमंद सेवा का उदाहरण पेश करते हुए ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजना के तहत मात्र 5 दिनों में बीमा दावा निपटाकर लाभार्थी को भुगतान किया।

डाक मण्डल उदयपुर के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि डाक मंडल के अंतर्गत बीमाधारक स्व. कैलाश ने 1 नवंबर 2022 को 5 लाख रूपए की ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी ली थी।

पॉलिसी मान्य होने के लगभग तीन वर्ष बाद उनका निधन हो गया। इसके पश्चात उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कला देवी ने 2 मई 2026 को प्रधान डाकघर में दावा प्रस्तुत किया।

डाक विभाग ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर मात्र 5 दिनों में 7 मई 2026 को बोनस सहित 5 लाख 93 हजार 778 रूपए का चेक लाभार्थी को सौंप दिया।

अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के माध्यम से आमजन को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग की यह कार्यप्रणाली ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।