मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 25 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भूमि में वर्षा जल जाने दे- डॉक्टर पी सी जैन

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के सभागार में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वाटर हीरो से सम्मानित डॉ पी सी जैन ने कहा कि चाहे शहर हो या गांव

WAf𝕏TGin✉🖨
भूमि में वर्षा जल जाने दे- डॉक्टर पी सी जैन

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के सभागार में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वाटर हीरो से सम्मानित डॉ पी सी जैन ने कहा कि चाहे शहर हो या गांव वर्षा जल के प्राकृतिक रूप से भूमि में जाने के सभी रास्ते खुले रहने चाहिए अन्यथा प्राकृतिक भूमि जल रिचार्ज कैसे होगा?

शहरों में सड़क के दोनों और खुली जमीन पर इंटरलॉकिंग टाइल्स इस तरह से लगाई जाए की वर्षा जल भूमि में समाहित होता रहे इसी तरह गांव में खेत में खड्डे या ट्रेंच बनाई जाए ताकि प्राकृतिक रिचार्ज होता रहै। कृषि क्षेत्र में भूजल दोहन 87% तक पहुंच गया है और शहर में तो हर घर में ट्यूबवेल से जल-दोहन हो रहा है परंतु जल-दान नगण्य है।

कृषि महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अभी से जल बचत की आदत डालने का अभ्यास प्रारंभ कर देना चाहिए ताकि भविष्य में कृषि तथा अपना जीवन चला सके। "दीक्षारंभ" कार्यक्रम जल आरती "ओम जय जल देव हरे" से प्रारंभ कर, जल गीत " *जल ही अमृत है, आज नहीं तो कल जाएगा,जल बिन जीवन जल जाएगा"* जल पर अपनी पीपीटी दिखाई।

कार्यक्रम के दूसरे भाग में नव प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से " **नशे को ना जीवन को हाँ "नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो!

"हँसते-गाते रिश्ते जोड़ो!नशा नहीं, अब ज्ञान चाहिए,हर घर में मुस्कान चाहिए!"** नारे बुलवाते हुए अत्यधिक शराब से हुई मौत, गुटखा तंबाकू से होने वाले गाल के कैंसर तथा गांजे से पागल हुए मरीजों की सच्ची घटनाएं डॉ पी सी जैन ने बताई।

तंबाकू से 4000 वयस्क भारतीय की प्रतिदिन मृत्यु होती है तथा तंबाकू हर रूप में जीवन पर्यंत 6 से 10 वर्ष की आयु घटा देती है ।स्त्री पुरुष की शारीरिक मानसिक बनावट में अंतर होने से स्त्री के शरीर को सभी प्रकार के नशे से उन्हें और उनकी आने वाली संतानों पर अधिक घातक प्रभाव पड़ता है यह उन्होंने अपनी पी पी टी में बताया।

अंत में जल संरक्षण शपथ एवं नशा मुक्ति शपथ सभी को दिलाई।

डॉक्टर पी सी जैन का स्वागत डीन डॉक्टर लोकेश गुप्ता तथा संचालन डॉ कपिल देव आमेटा ने किया।

डॉ पी सी जैन