मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आमजन की सुनवाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः कैबिनेट मंत्री श्री खराड़ी

-लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आमजन के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार -ग्राम रथ अभियान में टीएडी मंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं

WAf𝕏TGin✉🖨
आमजन की सुनवाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः कैबिनेट मंत्री श्री खराड़ी

उदयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति की सुनवाई हो तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री श्री खराड़ी ने यह बात गुरुवार को झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान के दौरान ग्राम पंचायत उपला आड़ा एवं ग्राम पंचायत डैया में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कही।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आम जनता की सरकार है और आमजन के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।

सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि श्री भजनलाल षर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंद वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्राम रथ में लगी सुझाव पेटी के माध्यम से भी ग्रामीण अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचा सकते हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी पुष्कर तेली, भवानी सिंह पंवार, मुकेश माली, तख्त सिंह सोलंकी, भैरूलाल प्रजापत, भोपाल सिंह शक्तावत, संजय मेहता, नीलम पुरोहित, शेरसिंह सोलंकी, सभी सरपंच और अधिकारी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत पाणुन्द, पंचायत समिति भींडर में ग्राम रथ कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।