मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

निशुल्क नशा मुक्ति शिविर जारी 

32 तंबाकू, 3 शराबीपन को दवा वितरण

मुख्य बिंदु
  • महावीर जयंती से प्रारंभ निशुल्क तंबाकू एवं शराब नशा मुक्ति शिविर में अब तक 35 नशावानो को निशुल्क दवा वितरण की गई।
  • इनमें तीन महिलाएं भी सम्मिलित हैं।
  • डॉ पी सी जैन जो तीन दशक से नशा मुक्ति अभियान में लगे हुए हैं ने इनका पहिले परीक्षण किया।
  • प्रशिक्षण में मुंह का खुलना कितना है और मुंह के अंदर दोनों तरफ एवं ऊपर गुटका तंबाकू से कितना नुकसान हुआ है इसको साथ में आए परिजन को दिखाया और फिर उसका फोटो खींचकर स्वयं तंबाकू, गुटखा खाने वाले व्यक्ति को भी बताया ताकि उसे उस नुकसान की जानकारी मिल सके और इसे छोड़ने की प्रेरणा भी मिल सके।
  • इसके बाद डॉक्टर पी सी जैन ने उन्हें इसे छोड़ने हेतु निशुल्क दवा दी एवं घरेलू नुस्खे भी बताएं।
  • इसी तरह स्वयं प्रेरित तीन शराब पीने वाले व्यक्तियों का भी परीक्षण कर उन्हें भी निशुल्क दवा दी गई।
WAf𝕏TGin🖨
निशुल्क नशा मुक्ति शिविर जारी 

महावीर जयंती से प्रारंभ निशुल्क तंबाकू एवं शराब नशा मुक्ति शिविर में अब तक 35 नशावानो को निशुल्क दवा वितरण की गई। इनमें तीन महिलाएं भी सम्मिलित हैं।

डॉ पी सी जैन जो तीन दशक से नशा मुक्ति अभियान में लगे हुए हैं ने इनका पहिले परीक्षण किया। प्रशिक्षण में मुंह का खुलना कितना है और मुंह के अंदर दोनों तरफ एवं ऊपर गुटका तंबाकू से कितना नुकसान हुआ है इसको साथ में आए परिजन को दिखाया और फिर उसका फोटो खींचकर स्वयं तंबाकू, गुटखा खाने वाले व्यक्ति को भी बताया ताकि उसे उस नुकसान की जानकारी मिल सके और इसे छोड़ने की प्रेरणा भी मिल सके।

इसके बाद डॉक्टर पी सी जैन ने उन्हें इसे छोड़ने हेतु निशुल्क दवा दी एवं घरेलू नुस्खे भी बताएं। इसी तरह स्वयं प्रेरित तीन शराब पीने वाले व्यक्तियों का भी परीक्षण कर उन्हें भी निशुल्क दवा दी गई।

इस सारे कार्यक्रम में नशा युक्त व्यक्तियों की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा गया।

अब कार्यक्रम की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। इस अवधि में पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

डॉ जैन पी सी जैन