मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कौस्तुभ कुंज और ईशिता ने अपनी मधुर आवाज़ से बांधा समां

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर के फील्ड क्लब में आयोजित एक भव्य संगीतमय संध्या में गायक कौस्तुभ कुंज और ईशिता विश्वकर्मा ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
  • कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने दोनों कलाकारों की गायकी को भरपूर सराहा और तालियों की गूंज से पूरा वातावरण संगीतमय हो उठा।
  • कार्यक्रम की शुरुआत ईशिता विश्वकर्मा ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अमर गीतों से की।
  • इसके बाद उन्होंने आशा भोसले को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, जिससे उपस्थित दर्शक भावविभोर हो गए।
  • कौस्तुभ कुंज ने किशोर कुमार और अरिजीत सिंह के लोकप्रिय गीतों के साथ-साथ अपने गुरु पद्मश्री सुरेश वाडकर के प्रसिद्ध गीत “ऐ ज़िंदगी गले लगा ले”, सोनू निगम के “तुमसे मिलके दिल का है जो हाल” तथा मन्ना डे के शास्त्रीय गीत “लागा चुनरी में दाग” प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं और अपनी गायकी का लोहा मनवाया।
  • कौस्तुभ और ईशिता के युगल गीतों को भी दर्शकों का विशेष स्नेह मिला।
WAf𝕏TGin🖨
कौस्तुभ कुंज और ईशिता ने अपनी मधुर आवाज़ से बांधा समां

उदयपुर। उदयपुर के फील्ड क्लब में आयोजित एक भव्य संगीतमय संध्या में गायक कौस्तुभ कुंज और ईशिता विश्वकर्मा ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने दोनों कलाकारों की गायकी को भरपूर सराहा और तालियों की गूंज से पूरा वातावरण संगीतमय हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत ईशिता विश्वकर्मा ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अमर गीतों से की। इसके बाद उन्होंने आशा भोसले को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, जिससे उपस्थित दर्शक भावविभोर हो गए।

कौस्तुभ कुंज ने किशोर कुमार और अरिजीत सिंह के लोकप्रिय गीतों के साथ-साथ अपने गुरु पद्मश्री सुरेश वाडकर के प्रसिद्ध गीत “ऐ ज़िंदगी गले लगा ले”, सोनू निगम के “तुमसे मिलके दिल का है जो हाल” तथा मन्ना डे के शास्त्रीय गीत “लागा चुनरी में दाग” प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं और अपनी गायकी का लोहा मनवाया।

कौस्तुभ और ईशिता के युगल गीतों को भी दर्शकों का विशेष स्नेह मिला। दोनों ने किशोर कुमार, लता मंगेशकर, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के लोकप्रिय युगल गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सूफी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया, जिससे दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम फील्ड क्लब, उदयपुर में आयोजित किया गया, जिसमें वंडर सीमेंट ने प्रायोजक की भूमिका निभाई।