मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

1.1 मिलीमीटर की डायरी में 108 पृष्ठ, एक इंच की पुस्तक में 23 पृष्ठ; डॉ. चित्तौड़ा की सूक्ष्म कला ने एसपी डॉ अमृता दुहन को किया अचंभित

डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने एसपी डॉ अमृता दुहन से की शिष्टाचार भेंट, अनूठी कलाकृतियों को देखकर एसपी ने की सराहना

WAf𝕏TGin✉🖨
1.1 मिलीमीटर की डायरी में 108 पृष्ठ, एक इंच की पुस्तक में 23 पृष्ठ; डॉ. चित्तौड़ा की सूक्ष्म कला ने एसपी डॉ अमृता दुहन को किया अचंभित

उदयपुर। विश्वस्तरीय सूक्ष्म पुस्तक निर्माण एवं विशिष्ट पुस्तक बाइंडिंग कला के लिए पहचान रखने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने उदयपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ अमृता दुहन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी अनूठी सूक्ष्म कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। इन कलाकृतियों को देखकर एसपी डॉ अमृता दुहन आश्चर्यचकित रह गईं और उन्होंने डॉ. चित्तौड़ा की असाधारण रचनात्मकता, बारीक कारीगरी एवं समर्पण की सराहना की।

डॉ. चित्तौड़ा ने इस अवसर पर 1.1 मिलीमीटर आकार की 108 पृष्ठों वाली एक अनूठी डायरी तथा एक इंच आकार की 23 पृष्ठों वाली पुस्तक के बारे में जानकारी दी। बेहद छोटे आकार में इतने अधिक पृष्ठों का निर्माण उनकी सूक्ष्म कला और तकनीकी दक्षता का अद्भुत उदाहरण है।

एसपी डॉ अमृता दुहन ने इन कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए कहा कि इतनी छोटी-सी जगह में इतनी बारीकी और कुशलता के साथ पुस्तक तैयार करना वास्तव में आश्चर्यजनक है। उन्होंने डॉ. चित्तौड़ा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनकी कला को धैर्य, एकाग्रता और असाधारण प्रतिभा का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर 11 नवंबर 1983 को जन्मे व्यक्ति के 43वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष कलाकृति सप्रेम भेंट के रूप में प्रस्तुत किए जाने का भी उल्लेख किया गया। इन अनूठी कृतियों को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

डॉ. चित्तौड़ा की यह विशिष्ट कला न केवल पुस्तक निर्माण की पारंपरिक विधा को नई ऊंचाइयां प्रदान कर रही है, बल्कि उदयपुर की रचनात्मक प्रतिभा और भारतीय कला कौशल को भी विशिष्ट पहचान दिला रही है।