उदयपुर देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेंद्र मुनि ने कहा कि ज्येष्ठ गुरु जैन जगत के महान संत और वचन सिद्ध मुनिराज थे।
गुरु पुष्कर-तारा के गुरुदेव रहे ज्येष्ठ गुरु का जीवन पावन, पवित्र और आदर्श रहा तथा उन्होंने जिन शासन की महती प्रभावना की।
उनका स्मरण करते हुए डॉ. सुरेंद्र मुनि ने ज्येष्ठ गुरु के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और बताया कि बाड़मेर के समदड़ी ग्राम में जन्मे ज्येष्ठ गुरु ने वहीं दीक्षा ली और देवलोक को प्राप्त हुए।
आज उन्हीं की पावन परंपरा में श्रमण संघ के कई मुनि व साध्वीवृंद उन्हें अपना आदर्श मानकर जिन शासन की प्रभावना कर रहे हैं। धर्मसभा में प्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि ने भारतीय संस्कृति में गुरु पद की महिमा का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि गुरु स्वयं त्यागी रहते हैं और भक्तगणों को भी त्याग व वैराग्य की शिक्षा देते हैं, इसलिए उन्हें मार्गदर्शक बताया गया है। गुरु ज्ञान का श्पावर हाउसश् हैं, जिनसे शिष्य को सदैव ऊर्जा मिलती रहती है।
गुरु तीर्थ के समान हैं जो अज्ञान रूपी अंधकार को नष्ट कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं, अतः शिष्य को चाहिए कि वह कभी गुरु का अनादर न करे और सदा उनका सम्मान करे।
सभा के दौरान ज्येष्ठ गुरु का चालीसा एवं आरती तथा सामूहिक वंदन किया गया स लाभार्थी सांखला परिवार द्वारा सामूहिक सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपाध्याय रमेश मुनि व दीपेश मुनि द्वारा मंगलगान प्रस्तुत किया गया तथा समाज की ओर से समाजसेवियों का सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु दर्शन व वंदन का लाभ प्राप्त किया।