मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बुरी संगति अच्छे संस्कारों को भी कर देती है नष्टःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में प्रवचन के दौरान जीवन का उद्देश्य निर्धारित करने और अच्छी संगति अपनाने का दिया संदेश

WAf𝕏TGin✉🖨
बुरी संगति अच्छे संस्कारों को भी कर देती है नष्टःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में मंगलवार को आयोजित नियमित धर्मसभा में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने जीवन में त्याग, संयम और आत्मपरिवर्तन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिनेश्वर परमात्मा का शासन प्राप्त होना तभी सार्थक है, जब उसके सिद्धांत हमारे जीवन में दिखाई दें।

जीवन में जब तक कोई उद्देश्य निर्धारित नहीं होगा, तब तक वास्तविक परिवर्तन संभव नहीं है।साध्वीश्री ने कहा कि मनुष्य ने अनंत भवों में भोजन और भौतिक सुखों का उपभोग किया है, लेकिन त्याग करना नहीं सीखा।

परमात्मा ने अपनी वाणी के माध्यम से त्याग का महत्व समझाया है। इस भव में परमात्मा के शासन के अंतर्गत त्याग और संयम का अवसर मिला है।

व्यक्ति जीवनभर कमाने में लगा रहता है, लेकिन कितने लोग ऐसे हैं जो अपनी कमाई की सीमा तय कर लें और लक्ष्य पूरा होने के बाद धन कमाने का मोह छोड़ दें।

यही वास्तविक त्याग की भावना है। परमात्मा के शासन को समझना आसान है, लेकिन उसे आचरण में उतारना कठिन है।उन्होंने कहा कि व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके आसपास के वातावरण और संगति से निर्मित होता है।

बच्चे वही भाषा सीखते हैं जो उनके माता-पिता बोलते हैं। इसी प्रकार अच्छी संगति अच्छे संस्कार देती है, जबकि बुरी संगति जीवन की दिशा बदल सकती है।साध्वीश्री ने जीवन में हमेशा अच्छी संगति और सकारात्मक विचारों को स्थान देना चाहिए।

धर्मसभा में साध्वी प्रज्ञानजना श्रीजी, साध्वी नमन रुचि श्रीजी, साध्वी योगरुचि श्रीजी एवं साध्वी तन्मय रुचि श्रीजी ने मधुर भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को धर्ममय बना दिया।