मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कार्य के प्रति समर्पण भाव रखें - नमित मेहता

आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पाली का किया निरीक्षण

मुख्य बिंदु
  • आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने गुरूवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पाली का निरीक्षण किया।
  • निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व कार्मिकों को कार्य के प्रति समर्पण भाव रखने, कार्यस्थल पर सफाई व स्वच्छता बनाए रखने एवं राजकीय फाईलों के उचित संधारण के निर्देश दिए।
  • आबकारी आयुक्त ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान सभी से परिचय एवं दायित्व के संबंध में जानकारी ली।
  • आबकारी निरोधक दल को अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए कार्यवाही की संख्या में वृद्धि करने के लिए निर्देशित किया।
  • इससे पूर्व जिला आबकारी अधिकारी पाली ने आयुक्त श्री मेहता का बुकें भेंट कर स्वागत किया।
  • इस अवसर पर समस्त अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।
WAf𝕏TGin🖨
कार्य के प्रति समर्पण भाव रखें - नमित मेहता

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने गुरूवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व कार्मिकों को कार्य के प्रति समर्पण भाव रखने, कार्यस्थल पर सफाई व स्वच्छता बनाए रखने एवं राजकीय फाईलों के उचित संधारण के निर्देश दिए।

आबकारी आयुक्त ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान सभी से परिचय एवं दायित्व के संबंध में जानकारी ली। आबकारी निरोधक दल को अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए कार्यवाही की संख्या में वृद्धि करने के लिए निर्देशित किया। इससे पूर्व जिला आबकारी अधिकारी पाली ने आयुक्त श्री मेहता का बुकें भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर समस्त अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।