मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आर्ची आर्केड आरडब्ल्यूए का नया कार्यकारिणी गठन

हितेश दुग्गड़ अध्यक्ष, जयेश द्विवेदी सचिव मनोनीत

मुख्य बिंदु
  • न्यू भूपालपुरा स्थित आर्ची आर्केड सभागार में आर्ची आर्केड रेजीडेंशियल वेलफेयर सोसायटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026–28 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
  • बैठक में हितेश दुग्गड़ को अध्यक्ष, अविरल मुणोत को उपाध्यक्ष, जयेश द्विवेदी को सचिव तथा पीयूष पारीख को कोषाध्यक्ष चुना गया।
  • वहीं आनंद मेहता को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चेतन जैन, नीरज मुणोत, शिशिर बया, प्रवीण जैन, पूनम कुंवर देवड़ा, बिंदु मेहता एवं रीना कोठारी को शामिल किया गया।
  • तुक्तक भानावत को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया।
  • बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष ए.
WAf𝕏TGin🖨
आर्ची आर्केड आरडब्ल्यूए का नया कार्यकारिणी गठन

उदयपुर।न्यू भूपालपुरा स्थित आर्ची आर्केड सभागार में आर्ची आर्केड रेजीडेंशियल वेलफेयर सोसायटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026–28 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक में हितेश दुग्गड़ को अध्यक्ष, अविरल मुणोत को उपाध्यक्ष, जयेश द्विवेदी को सचिव तथा पीयूष पारीख को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं आनंद मेहता को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चेतन जैन, नीरज मुणोत, शिशिर बया, प्रवीण जैन, पूनम कुंवर देवड़ा, बिंदु मेहता एवं रीना कोठारी को शामिल किया गया। साथ ही डॉ. तुक्तक भानावत को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष ए.के. जैन, सचिव अमित शर्मा एवं कोषाध्यक्ष शिशिर बया द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें पिछले कार्यकाल की गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण साझा किया गया।