मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर द्वारा सेवा कार्य संपन्न 

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | ग्रुप के अध्यक्ष के.
  • नलवाया ने बताया कि आज ग्रुप के बैनर तले निम्नलिखित सेवा कार्य संपन्न किए गए: हमारे वरिष्ठ सदस्य अशोक कुकड़िया एवं परिवार की ओर से एक शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन/शुभारंभ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत एवं सचिव आशुतोष सिसोदिया द्वारा आयड़ जैन मंदिर के पास किया गया।
  • मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की सेवा कार्य में सम्मिलित सदस्यों ने आयुर्वेद हॉस्पिटल में अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया, तदपश्चात ग्रुप द्वारा फतेहसागर पाल पर बतखों, मछलियों एवं कबूतरों को दाना खिलाया गया।
  • ग्रुप सचिव गौतम कुमार नागौरी ने रीजन अध्यक्ष अरुण मांडोत, सचिव आशुतोष सिसोदिया, कोषाध्यक्ष श्याम सिसोदिया एवं कुकड़िया परिवार का ऊपरना द्वारा स्वागत किया।
  • आज के उपरोक्त सेवा कार्यक्रमों में रीजन एवं ग्रुप के अनेक सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
  • जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर द्वारा कुकड़िया परिवार को हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद अर्पित किए गया ।
WAf𝕏TGin✉🖨
जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर द्वारा सेवा कार्य संपन्न 

उदयपुर | ग्रुप के अध्यक्ष के.एस. नलवाया ने बताया कि आज ग्रुप के बैनर तले निम्नलिखित सेवा कार्य संपन्न किए गए: हमारे वरिष्ठ सदस्य अशोक कुकड़िया एवं परिवार की ओर से एक शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन/शुभारंभ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत एवं सचिव आशुतोष सिसोदिया द्वारा आयड़ जैन मंदिर के पास किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की सेवा कार्य में सम्मिलित सदस्यों ने आयुर्वेद हॉस्पिटल में अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया, तदपश्चात ग्रुप द्वारा फतेहसागर पाल पर बतखों, मछलियों एवं कबूतरों को दाना खिलाया गया।

ग्रुप सचिव गौतम कुमार नागौरी ने रीजन अध्यक्ष अरुण मांडोत, सचिव आशुतोष सिसोदिया, कोषाध्यक्ष श्याम सिसोदिया एवं कुकड़िया परिवार का ऊपरना द्वारा स्वागत किया। आज के उपरोक्त सेवा कार्यक्रमों में रीजन एवं ग्रुप के अनेक सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी का हार्दिक आभार।

जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर द्वारा कुकड़िया परिवार को हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद अर्पित किए गया ।