मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा द्वारा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट के प्रस्थान क्षेत्र में पुस्तकालय स्थापित

मुख्य बिंदु
  • रोटरी क्लब वसुधा ने आज क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रजनी शर्मा,क्लब संरक्षक रो.
  • मधु सरीन के नेतृत्व एवं उनके प्रयासों से पुस्तकालय स्थापित किया।
  • क्लब अध्यक्ष रजनी शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट निदेशक सांवरमल सिंगारिया के साथ लाईब्रेरी की स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन पर रो.
  • संगीता तातेड ने हस्ताक्षर किए।
  • इस अवसर पर 126 पुस्तकंे जिसमें प्रेरक साहित्य ,कहानी संग्रह ,कला प्रबंधन ,विज्ञान इत्यादि से संबंधित पुस्तके तथा बच्चों के लिए कलर ,बुक्स, मैजिक स्लेट, क्रेयॉन इत्यादि दिए गए।
  • क्लब चार्टर प्रेसिडेंट शकुन्तला पोरवाल ने बताया कि यह पहल एयरपोर्ट प्रबंधन तुषार निमावत के सहयोग से संपन्न हुआ।
WAf𝕏TGin✉🖨
रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा द्वारा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट के प्रस्थान क्षेत्र में पुस्तकालय स्थापित

उदयपुर। रोटरी क्लब वसुधा ने आज क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रजनी शर्मा,क्लब संरक्षक रो.मधु सरीन के नेतृत्व एवं उनके प्रयासों से पुस्तकालय स्थापित किया।

क्लब अध्यक्ष रजनी शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट निदेशक सांवरमल सिंगारिया के साथ लाईब्रेरी की स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन पर रो.रजनी शर्मा, रो.मधु सरीन, रो.शकुंतला पोरवाल, रो.संगीता तातेड ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर 126 पुस्तकंे जिसमें प्रेरक साहित्य ,कहानी संग्रह ,कला प्रबंधन ,विज्ञान इत्यादि से संबंधित पुस्तके तथा बच्चों के लिए कलर ,बुक्स, मैजिक स्लेट, क्रेयॉन इत्यादि दिए गए।

क्लब चार्टर प्रेसिडेंट शकुन्तला पोरवाल ने बताया कि यह पहल एयरपोर्ट प्रबंधन तुषार निमावत के सहयोग से संपन्न हुआ।

जिसका उद्देश्य है प्रस्थान क्षेत्र में प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए समय का सार्थक उपयोग सुनिश्चित करना है तथा इन पुस्तकों को पढ़कर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं साथ ही बच्चे मनोरंजन की पुस्तक ,रंग ,मैजिक स्लेट्स, खिलौने इत्यादि के सहयोग से उनका बौद्धिक विकास संभव हो सकेगा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा आवश्यकता होने पर रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा समय-समय पर और भी सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगा। इस अवसर पर क्लब सदस्य रो.साधना बोर्दिया एव एयरपोर्ट अथॉरिटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।