मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई उत्सव ने ‘भारत मंडपम’ एवं राजस्थान मंदपम की तर्ज पर ‘उदयपुर मंडपम’ के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रखी मांग :- संजीव पटवा

मुख्य बिंदु
  • झीलों की नगरी उदयपुर को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा कॉन्क्लेव हब बनाने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है।
  • बीसीआई उत्सव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भारत मंडपम की तर्ज पर उदयपुर में उदयपुर मंडपम स्थापित करने की मांग की है।
  • बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर आज देश-विदेश के पर्यटकों, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और कॉर्पोरेट इवेंट्स का बड़ा केंद्र बन चुका है, लेकिन यहां अब तक ऐसा कोई विश्वस्तरीय और एकीकृत कन्वेंशन सेंटर नहीं है, जहां बड़े स्तर के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनियां एक साथ आयोजित हो सकें।
  • ऐसे में उदयपुर मंडपम शहर की जरूरत बन चुका है।
  • बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि प्रस्तावित उदयपुर मंडपम को पूरी तरह आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित करने की मांग की गई है।
WAf𝕏TGin🖨
बीसीआई उत्सव ने ‘भारत मंडपम’ एवं राजस्थान मंदपम की तर्ज पर ‘उदयपुर मंडपम’ के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रखी मांग :- संजीव पटवा

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा कॉन्क्लेव हब बनाने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। बीसीआई उत्सव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भारत मंडपम की तर्ज पर उदयपुर में उदयपुर मंडपम स्थापित करने की मांग की है।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर आज देश-विदेश के पर्यटकों, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और कॉर्पोरेट इवेंट्स का बड़ा केंद्र बन चुका है, लेकिन यहां अब तक ऐसा कोई विश्वस्तरीय और एकीकृत कन्वेंशन सेंटर नहीं है, जहां बड़े स्तर के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनियां एक साथ आयोजित हो सकें। ऐसे में उदयपुर मंडपम शहर की जरूरत बन चुका है।

बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि प्रस्तावित उदयपुर मंडपम को पूरी तरह आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित करने की मांग की गई है। इसमें 5,000 से 10,000 क्षमता वाला बड़ा कन्वेंशन हॉल, मल्टी-लेवल एग्जीबिशन सेंटर, और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम व कॉन्फ्रेंस हॉल शामिल करने का सुझाव दिया गया है, ताकि बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन आसानी से हो सकें।

बीसीआई उत्सव के महासचिव आलोक गुप्ता  ने बताया कि पत्र में मांग रखी गई है कि इस सेंटर में डेस्टिनेशन वेडिंग्स और बड़े इवेंट्स के लिए विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल स्मार्ट टेक्नोलॉजी (एआई आधारित सिस्टम, हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल एंट्री) और लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।

बीसीआई उत्सव सचिव हीना पथिक ने बताया कि स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान के हस्तशिल्प, हैंडलूम और एम एस एम ई उत्पादों के लिए स्थायी प्रदर्शनी क्षेत्र विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है, ताकि लोकल टू ग्लोबल को मजबूती मिल सके।

बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। इससे एम एस एम ई सेक्टर को वैश्विक प्लेटफॉर्म मिलेगा, निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, उदयपुर की डेस्टिनेशन वेडिंग कैपिटल की पहचान और भी मजबूत होगी उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से यह परियोजना जल्द साकार हो सकती है और उदयपुर को एक ग्लोबल कॉन्क्लेव हब के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।