मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अंतर्राष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क-अपेक्स का दो दिवसीय सम्मेलन कल से

मुख्य बिंदु
  • अंतर्राष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क-अपेक्स के देश विदेश के सभी चैप्टर्स का दो दिवसीय सम्मेलन 14 एवं 15 मार्च को लोटस रिसोर्ट में आयोजित होगा।
  • जिसमें सभी चैप्टर्स के पदाधिकारी भाग लेंगे।
  • सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता होंगे।
  • सृजन द स्पार्क अपेक्स के पदाधिकारीगण के अलावा उदयपुर चैप्टर के पदाधिकारीगण की समारोह की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने हेतु आज संस्था के चीफ पैटर्न प्रसन्न खमेसरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
  • प्रसन्न खमेसरा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संस्था को और अधिक विस्तार देने एवं उदयपुर में निर्माणाधीन अकादमी भवन को विश्वस्तरीय बनानें की प्रक्रिया पर विचार विमर्श होगा।
  • 14 मार्च 2026 की शाम को संस्था का होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है जिसमें इंडियन आयडल कलाकार भव्या पण्डित अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
WAf𝕏TGin🖨
अंतर्राष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क-अपेक्स का दो दिवसीय सम्मेलन कल से

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क-अपेक्स के देश विदेश के सभी चैप्टर्स का दो दिवसीय सम्मेलन 14 एवं 15 मार्च को लोटस रिसोर्ट में आयोजित होगा। जिसमें सभी चैप्टर्स के पदाधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता होंगे।

सृजन द स्पार्क अपेक्स के पदाधिकारीगण के अलावा उदयपुर चैप्टर के पदाधिकारीगण की समारोह की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने हेतु आज संस्था के चीफ पैटर्न प्रसन्न खमेसरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

प्रसन्न खमेसरा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संस्था को और अधिक विस्तार देने एवं उदयपुर में निर्माणाधीन अकादमी भवन को विश्वस्तरीय बनानें की प्रक्रिया पर विचार विमर्श होगा। 14 मार्च 2026 की शाम को संस्था का होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है जिसमें इंडियन आयडल कलाकार भव्या पण्डित अपनी प्रस्तुतियां देंगी। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल होंगे।