मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

साहित्य अकादमी में मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से रविवार को ’अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है।
  • बंसत सिंह सोलंकी ने बताया कि अकादमी मुख्य सभागार में सुबह 11 बजे संभागीय आयुक्त एवं अकादमी प्रशासक सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा।
  • मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता भावना पालीवाल होंगी।
  • विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश प्रतापगढ़ शिवानी जौहरी भटनागर एवं एएसपी खेरवाड़ा अंजना सुखवाल होगी।
  • कार्यक्रम में पन्नाधाय के बलिदान पर अखण्ड समर्पण ऐतिहासिक नाट्य मंचन प्रस्तुति महिला पात्रों द्वारा ही किया जाएगा।
  • इसी क्रम में अनन्या बोकडिया द्वारा कविता पर भाव नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से रविवार को ’अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है।

अकादमी सचिव डॉ. बंसत सिंह सोलंकी ने बताया कि अकादमी मुख्य सभागार में सुबह 11 बजे संभागीय आयुक्त एवं अकादमी प्रशासक सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा।

मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता भावना पालीवाल होंगी। विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश प्रतापगढ़ शिवानी जौहरी भटनागर एवं एएसपी खेरवाड़ा अंजना सुखवाल होगी।

कार्यक्रम में पन्नाधाय के बलिदान पर अखण्ड समर्पण ऐतिहासिक नाट्य मंचन प्रस्तुति महिला पात्रों द्वारा ही किया जाएगा। इसी क्रम में अनन्या बोकडिया द्वारा कविता पर भाव नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

डॉ. सोलंकी ने बताया कि इस कार्यक्रम में उदयपुर जिला एवं राजसंमद जिला के विदूषी साहित्यकारों की भागीदारी रहेगी।