मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

रोटरी क्लब उद्यम ने किसानों को दिया मशरूम खेती का प्रशिक्षण

मुख्य बिंदु
  • रोटरी क्लब उद्यम ने निकटवर्ती गांव काया क्षेत्र के ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए काया गाँव में मशरूम खेती प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य मशरूम को एक टिकाऊ फसल के रूप में प्रोत्साहित करना तथा किसानों को अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध कराना था।
  • इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि मशरूम खेती कम लागत में अधिक लाभ देने वाली गतिविधि है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है।
  • वहीं इवेंट चेयर राहुल सागर एवं देवेंद्र चैधरी ने कहा कि यदि मशरूम को मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) योजना में शामिल किया जाए, तो बच्चों के भोजन में आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ेगी और उनके पोषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।
  • यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उद्यम द्वारा सरकारी संस्था आरसीए कॉलेज के सहयोग से आयोजित किया गया।
  • प्रशिक्षण सत्र में आरसीए कॉलेज के विशेषज्ञ डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
रोटरी क्लब उद्यम ने किसानों को दिया मशरूम खेती का प्रशिक्षण

उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम ने निकटवर्ती गांव काया क्षेत्र के ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए काया गाँव में मशरूम खेती प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मशरूम को एक टिकाऊ फसल के रूप में प्रोत्साहित करना तथा किसानों को अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध कराना था।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि मशरूम खेती कम लागत में अधिक लाभ देने वाली गतिविधि है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है। वहीं इवेंट चेयर राहुल सागर एवं देवेंद्र चैधरी ने कहा कि यदि मशरूम को मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) योजना में शामिल किया जाए, तो बच्चों के भोजन में आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ेगी और उनके पोषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।

यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उद्यम द्वारा सरकारी संस्था आरसीए कॉलेज के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में आरसीए कॉलेज के विशेषज्ञ डॉ. नारायण लाल मीणा, अविनाश कुमार नागदा एवं किशन सिंह राजपूत ने मशरूम की विभिन्न किस्मों की खेती पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब की चल रही ग्राम विकास परियोजना “अक्षय ऊर्जा” के तहत गाँव को दो सोलर ट्यूब लाइट्स भी भेंट की गईं। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।