मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक का आयोजन

कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने के दिये निर्देश

मुख्य बिंदु
  • पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गठित पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर(शहर) जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
  • बैठक के दौरान चर्चा करते हुए एडीएम ओझा ने कहा कि पशु क्रूरता निवारण के संबंधित कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करें।
  • विद्यालयी छात्र - छात्राओं को पर्यावरण संतुलन और पशु-पक्षियों के महत्व की सीख देने हेतु जागरूक करें।
  • बैठक के दौरान एडीएम ने जिले की गौशालाओं की स्थिति भी जानी तथा निराश्रित पशुओं के पुनर्वास, विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट डॉग्स के वैक्सीनेशन एवं नियंत्रण हेतु किये जा रहे उपाय आदि की स्थिति जानते हुए स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए।
WAf𝕏TGin🖨

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गठित पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर(शहर) जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक के दौरान चर्चा करते हुए एडीएम ओझा ने कहा कि पशु क्रूरता निवारण के संबंधित कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करें।

विद्यालयी छात्र - छात्राओं को पर्यावरण संतुलन और पशु-पक्षियों के महत्व की सीख देने हेतु जागरूक करें।

बैठक के दौरान एडीएम ने जिले की गौशालाओं की स्थिति भी जानी तथा निराश्रित पशुओं के पुनर्वास, विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट डॉग्स के वैक्सीनेशन एवं नियंत्रण हेतु किये जा रहे उपाय आदि की स्थिति जानते हुए स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए।

बैठक के दौरान पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ सुरेश जैन, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के डॉ महेंद्र मेहता, पीपुल्स फॉर एनिमल सोसायटी के सत्यजीत राय समेत नगर निगम, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।